लाइव न्यूज़ :

वार्न और पीटरसन ने कहा, भविष्य में बड़े स्तर पर आयोजित किया जा सकता है ‘द हंड्रेड’

By भाषा | Updated: August 23, 2021 11:28 IST

Open in App

आस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न और इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन का मानना है कि भविष्य में ‘द हंड्रेड’ को अधिक बेहतर और बड़े स्तर पर आयोजित किया जा सकता है। ‘द हंड्रेड’ क्रिकेट का नया प्रारूप है जिसमें प्रत्येक टीम को 100 गेंद खेलने को मिलती हैं। इसकी पहली प्रतियोगिता शनिवार को लार्ड्स में खेले गये फाइनल के साथ संपन्न हुई। यह मैच देखने के लिये स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था जिससे क्रिकेट समुदाय उत्साहित है। लंदन स्प्रिट के मुख्य कोच वार्न ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह उम्मीदों से आगे निकल गया। जिस तरह की क्रिकेट खेली गयी, विभिन्न टीमों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया वह बेजोड़ था। ’’ओवल इनविन्सिबल्स ने महिलाओं का जबकि सदर्न ब्रेव ने पुरुष वर्ग का खिताब जीता।वार्न ने कहा, ‘‘हम जहां भी गये वहां हमें स्टेडियम भरे हुए मिले। सोमवार, मंगलवार, बुधवार कोई भी दिन हो, बर्मिंघम, मैनचेस्टर, लंदन कोई भी जगह हो, स्टेडियम भरे हुए थे। दर्शकों को यह वास्तव में पसंद आ रहा है और यह शानदार है। यह प्रत्येक अगले वर्ष में बेहतर और बड़ा होता जाएगा।’’कोविड-19 महामारी के बीच इस टूर्नामेंट का आयोजन एक साल बाद किया गया।इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पीटरसन टूर्नामेंट को शुरू में ही मिले अपार समर्थन से हैरान नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटेन में फ्रेंचाइजी क्रिकेट को देखकर अच्छा लग रहा है। हम एक बात जानते हैं कि ब्रिटेन के लोग खेलों का बहुत अच्छी तरह से समर्थन करते हैं। ’’पीटरसन ने कहा, ‘‘यह मायने नहीं रखता कि खेल कौन सा है। कुछ साल पहले इस देश में टूर डि फ्रांस शुरू किया गया था और लोगों की उसे देखने के लिये सड़कों पर भीड़ एकत्रित हो गयी थी। इसलिए क्रिकेट जैसे खेल को तो समर्थन मिलना ही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या ऋषभ पंत वास्तव में सलामी बल्लेबाज हैं?, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान से पूछे कई सवाल?

क्रिकेट2008-2011 में मिले थे 9.36 करोड़?, कैसे शेन वार्न के परिवार को मिलेंगे 450 करोड़, काल सोमानी ने राजस्थान रॉयल्स को 15,290 करोड़ रुपये में खरीदा?

क्रिकेट'मैं IPL के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मेंटर नहीं बन सकता': केविन पीटरसन ने DC के मेंटर पद से दिया इस्तीफा

क्रिकेटIndia vs England Day 5: एजबेस्टन में बारिश न बन जाए विलेन, टीम इंडिया के लिए आज ऐतिहासिक दिन; जानें बर्मिंघम का मौसम

क्रिकेटGT vs DC: केएल राहुल ने मेंटर केविन पीटरसन की मालदीव यात्रा पर ली चुटकी, सुनकर जोर-जोर से हँसने लगी पूरी टीम | WATCH

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!