लाइव न्यूज़ :

भारत के लोगों के लिए जीतना चाहता था: एफसी गोवा कोच जुआन फेर्रांडो

By भाषा | Updated: April 27, 2021 15:27 IST

Open in App

मड़गांव, 27 अप्रैल एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) चैम्पियन्स लीग में अल-रेयान के खिलाफ मैच में आखिरी मिनट में बराबरी का गोल खाने से बेहद निराश एफसी गोवा के मुख्य कोच जुआन फेर्रांडो ने कहा कि उनकी टीम कोरोना-19 महामारी की घातक दूसरी लहर से जूझ रहे भारत के लोगों के लिए यह मुकाबला जीतना चाहती थी।

एफसी गोवा ने सोमवार को यहां ग्रुप ई के मैच में जोर्ज मोर्टिज मेंडोजा के तीसरे मिनट में किये गोल से बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन 89वें मिनट में अली फेर्यदून के गोल से कतर की टीम अल रेयान ने बराबरी कर ली। इससे गोवा का एएफसी चैम्पियन्स लीग (एसीएल) में जीत दर्ज करने वाली पहली भारतीय टीम बनने का सपना टूट गया।

फेर्रांडो ने कहा, ‘‘ जब आप आखिरी मिनटों में हारते (गोल खाते) है तो इसे पचा पाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन सच्चाई यह है कि हम बहुत मजबूत टीमों के खिलाफ खेल रहे है। पेरसेपोलिस, अल वहदा और अल रेयान जैसी टीमों के खिलाफ खेलना शानदार है।’’

कोच ने कहा, ‘‘ यह एक बहुत महत्वपूर्ण मैच था क्योंकि इस समय भारत में स्थिति बहुत मुश्किल है। हम सोच रहे थे कि अगर हम जीत गए तो यह भारत के लोगों के लिए एक अच्छा पल होगा क्योंकि खिलाड़ियों के लिए यह बहुत मुश्किल समय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे भारत के लिए खेलने के बारे में बात कर रहे थे क्योंकि मुझे पता है कि यह कठिन समय है। लेकिन हमने आखिरी मिनट में मौका गंवा दिया। यह फुटबॉल है।’’

गेंद को अपने कब्जे में रखने के मामले में पहला हाफ अल रेयान के नाम जरूर रहा लेकिन दूसरे हाफ में मुकाबला बराबरी का था।

फेर्रांडो ने कहा, ‘‘ जाहिर है हमें सुधार की जरूरत है, हमें अल वहदा के खिलाफ अगला मैच खेलना है। टीम के कुछ खिलाड़ी चोटिल है और ऐसे में तैयारी करने में समस्या आ रही है। चिकित्सा से जुड़े कर्मी बिना थके काम कर रहे है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आखिरी क्षणों में गोल से बचने के लिए बेहतर करना होगा। हम जिन टीम के खिलाफ खेल रहे, उनसे अपनी तुलना करें तो यह बड़ा अंतर है। हमारे खिलाड़ियों के लिए आखिरी क्षणों में गोल खाना बेहद ही बुरा अनुभव रहा। वे मैदान में काफी थक चुके थे।’’

टीम के नाम पांच मैचों में तीन अंक है और उसे अल वहदा के खिलाफ ग्रुप चरण का आखिरी मैच 30 अप्रैल को खेलना है। लीग के एक अन्य मैच में सोमवार को अल वहदा ने पेरसेपोलिस एफसी को 1-0 से हराया जिससे इंडियन सुपर लीग की यह टीम एसीएल के नॉक-आउट चरण में जगह बनाने के दौड़ से बाहर हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!