लाइव न्यूज़ :

विनेश ने कुश्ती में वापसी पर कीव टूर्नामेंट में स्वर्ण जीता

By भाषा | Updated: February 28, 2021 18:50 IST

Open in App

कीव (यूक्रेन), 28 फरवरी भारत पहलवान विनेश फौगाट (53 किग्रा) ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लंबे समय के तक खेल से दूर रहने के बाद यहां ‘यूक्रेनियन रेस्लर्स एवं कोचेज मेमोरियल टूर्नामेंट’ से कुश्ती में वापसी करते हुए रविवार को यहां 2017 की विश्व चैम्पियन वी कालादजिंस्की को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज भारतीय महिला पहलवान को सातवें स्थान पर काबिज बेलारूस की खिलाड़ी ने कड़ी टक्कर दी लेकिन 10-8 कर बढ़त कायम करने के बाद उन्होंने विरोधी पहलवान को चित्त कर मुकाबला जीत लिया।

विनेश ने मुकाबले की शुरूआत में बायें पैर से किये हमले के दम पर 4-0 की बढ़त हासिल कर ली लेकिन किलादजिंस्की ने शानदार चाल चल कर स्कोर 4-4 कर दिया। ब्रेक से 10 सेकेंड पहले विनेश ने दो और अंक जुटाकर 6-4 कर बढ़त हासिल कर ली।

ब्रेक के बाद बेलारूस की खिलाड़ी ने विनेश पर दबाव बनाने के बाद चार अंक हासिल कर बढ़त बना ली लेकिन भारतीय पहलवान ने एक बार फिर चार अंक के दाव के साथ 10-8 की बढ़त कायम कर ली। विनेश ने इसके बार विरोधी खिलाड़ी को इस तरह से चित्त किया कि उसके पास उठने का कोई मौका नहीं था।

पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के कारण इस खेल में आयी रूकावट के बाद विनेश का यहा पहला मुकाबला था। वह तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली इकलौती भारतीय महिला पहलवान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!