लाइव न्यूज़ :

Video: 225 किमी/घंटे की रफ्तार पर दुर्घटना के बाद जलती कार से बच निकले एफ1 ड्राइवर, जानें क्या है जान बचाने वाला हेलो?

By अनुराग आनंद | Updated: December 1, 2020 10:29 IST

फॉर्मूला1 ड्राइवर रोमेन ग्रोजॉन ने इस भयानक कार दुर्घटना से बचने के बाद अस्पताल से एक वीडियो साझा किया है। जानिए इस दुर्घटना में बाल-बाल बचने पर क्या कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबता दें कि आग की लपटों के बीच से कूदकर एफ1 ड्राइवर रोमन बाहर निकले थे।

नई दिल्ली:कार रेसिंग के दौरान कई बार कार दुर्घटना की खबरें सामने आई है। एक बार फिर से बहरीन ग्रांड प्रीक्स के दौरान तेज रफ्तार कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। 

ईएसपीएन रिपोर्ट के मुताबिक, बहरीन ग्रांड प्रीक्स के दौरान 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर एक कार की दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना के कार में आग लग गई और वह कार दो हिस्सों में बंट गया। लेकिन, अच्छी बात यह रही कि कार ड्राइवर किसी तरह जान बचाकर आग के लपटों के बीच से निकल पाने में सफल हो गया। 

फॉर्मूला1 ड्राइवर रोमेन ग्रोजॉन ने इस भयानक कार दुर्घटना से बचने के बाद अस्पताल से एक वीडियो साझा किया है। ग्रेजॉन अपने वीडियो में अपने चोटिल हाथों को दिखाते हुए बोले कि सभी को हेलो, मैं कहना चाहता हूं कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं।

बता दें कि आग की लपटों के बीच से कूदकर एफ1 ड्राइवर रोमन बाहर निकले थे। इसके बाद दर्शक दिर्घा में बैठे लोगों के जान में जान आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राइवर ने अपनी जान बचाने का श्रेय हेलो सुरक्षा उपकरण को दिया है। 

लगभग 9 किलो वजनी हेलो टाइटेनियम का छल्ला है, जिसे चालक के सिर को सुरक्षित रखने के लिए कार के कॉकपिट में लगाया जाता है। हेलो नाम के इस उपकरण को फॉर्मूला वन रेस के गाड़ियों में 2018 में पेश किया गया था।     

टॅग्स :कारअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!