लाइव न्यूज़ :

दिग्गज एफवन ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने कोविड का प्रकोप झेल रहे भारत के लिए प्रार्थना की

By भाषा | Updated: April 22, 2021 18:07 IST

Open in App

लंदन, 22 अप्रैल सात बार के फार्मूला वन चैंपियन ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने भारत में कोविड-19 की गंभीर स्थिति को लेकर चिंता जताई है।

भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है और इस घातक वायरस से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा प्रतिदिन तीन लाख के पार पहुंच गया है।

हैमिल्टन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ‘‘आज सुबह भारत के लिए प्रार्थना की। मुझे पता है कि इस महामारी का दुनिया में इतनी सारी जगहों पर प्रकोप है। वहां सब लोग सुरक्षित रहिए।’’

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में गुरुवार को पिछले 24 घंटे में संक्रमण के तीन लाख 14 हजार नए मामले सामने आए जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या एक करोड़ 60 लाख के पार चली गई। पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से यह एक दिन में संक्रमण के मामलों की सबसे अधिक संख्या है।

इसके अलावा 24 घंटे में 2100 से अधिक लोगों की मौत भी हुई। सबसे अधिक 568 लोग महाराष्ट्र में मारे गए जबकि दिल्ली में 249 लोगों की मौत हुई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई जगहों पर आक्सीजन सिलेंडर और अस्पताल में बेड की काफी कमी है जिसने दुनिया भर के लोगों का ध्यान खींचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!