लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता को अमान्य करने के फिना के फैसले के खिलाफ उज्बेकिस्तान की अपील खारिज

By भाषा | Updated: July 12, 2021 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई खेल पंचाट (कैस) ने ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के नतीजों को अमान्य करके के तैराकी की वैश्विक संचालन संस्था फिना के फैसले के खिलाफ उज्बेकिस्तान तैराकी महासंघ की अपील को खारिज कर दिया है।

भारतीय तैराक लिकित सेलवाराज ने प्रतियोगिता के दौरान धोखाधड़ी की शिकायत की थी।

फिना ने बयान जारी करके कहा कि खेल पंचाटन ने अपील खारिज कर दी है।

फिना ने कहा, ‘‘फिना खेल पंचाट के आदेश को स्वीकार करता है जिसमें 24 से 29 नवंबर 2020 के बीच हुई उज्बेकिस्तान ओपन तैराकी कप और 13 से 17 अप्रैल 2021 के बीच हुई उज्बेकिस्तान ओपन तैराकी चैंपियनशिप के कुछ नतीजों को मान्यता नहीं देने के फिना के कार्यकारी बोर्ड के फैसले के खिलाफ उज्बेकिस्तान तैराकी महासंघ की अपील को खारिज किया गया है। ’’

फिना ने कहा कि अब उसका आचरण पैनल जांच करेगा कि उज्बेकिस्तान तैराकी महासंघ और किसी अन्य पक्ष को सजा दी जानी चाहिए या नहीं।

अप्रैल में यूट्यूब पर डाले गए वीडियो में भारतीय तैराक सेलवाराज ने आरोप लगा था कि ताशकंद में 13 से 17 अप्रैल तक हुई प्रतियोगिता के जरिए उज्बेकिस्तान के तैराकों का क्वालीफिकेशन सुनिश्चित करने के लिए स्पर्धा के समय से ‘छेड़छाड़’ की गई।

उन्होंने आरोप लगाया था कि टूर्नामेंट के आयोजकों ने विरोध करने पर उन्हें रिश्वत देने का भी प्रयास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!