लाइव न्यूज़ :

वेम्बले में चैंपियन्स लीग फाइनल को लेकर ब्रिटिश सरकार के साथ बैठक करेगा यूएफा

By भाषा | Updated: May 10, 2021 17:46 IST

Open in App

लंदन, 10 मई (एपी) यूरोपीय फुटबॉल की संचालन संस्था यूएफा सोमवार को ब्रिटिश सरकार के साथ बैठक करके मैनचेस्टर सिटी और चेल्सी के बीच चैंपियन्स लीग के आल इंग्लिश फाइनल का आयोजन वेम्बले स्टेडियम में कराने पर चर्चा करेगी।

सरकार ने यूएफा यूरोपीय चैंपियनशिप के लिए यात्रा में छूट दी है लेकिन लंदन में सबसे बड़ी क्लब प्रतियोगिता के फाइनल का आयोजन 29 मई को कराने के लिए इस छूट को दो हफ्ते पहले से लागू करना होगा।

कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के कारण इंग्लैंड ने ‘रेड लिस्ट’ (जोखिम वाले देशों की सूची) में तुर्की को भी शामिल कर दिया है जिससे चैंपियन्स लीग फाइनल का इस्तांबुल से इंग्लैंड के राष्ट्रीय सॉकर स्टेडियम में स्थानांतरित होना लगभग तय है।

यूएफा ने सोमवार को पुष्टि की थी कि उसने इंग्लैंड में होने वाले यूरो टूर्नामेंट के लिए अपने स्टाफ और मीडिया के लिए पृथकवास से छूट हासिल कर ली है। यूरो का 11 जुलाई को फाइनल सहित आठ मैच वेम्बले में होंगे।

यूएफा चैंपियन्स लीग फाइनल के लिए प्रतिनिधियों और प्रायोजकों को भी छूट देने की मांग कर सकता है। फाइनल के लिए वेम्बले स्टेडियम में 20 हजार दर्शकों को अनुमति दी जा सकती है। इतने ही दर्शक शनिवार को एफए कप फाइनल के लिए वेम्बले पहुंचेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!