लाइव न्यूज़ :

UEFA Europa Conference League: रोमा ने रचा इतिहास, फेयेनूर्ड को हराकर पहली बार ट्रॉफी किया अपने नाम, 1-0 से दी मात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2022 09:10 IST

निकोलो जानियोलो ने बुधवार को तिराना में यूरोपा कॉन्फ्रेंस लीग फाइनल में फेयेनूर्ड पर 1-0 की जीत दिलाई। निकोलो जानियोलो के पहले हाफ गोल ने अल्बानिया में इतिहास रच दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे रोमा ने 60 साल बाद ये खिताब जीता है22 वर्षीय जानियोलो की 32 वें मिनट में शानदार गोल से रोमा ने खिताब अपने नाम किया

UEFA Europa Conference League: यूईएफए यूरोपा कॉन्फ्रेंस लीग में एएस रोमा ने फेयेनूर्ड को हराकर पहली बार ट्रॉपी जीती है। निकोलो जानियोलो ने बुधवार को तिराना में यूरोपा कॉन्फ्रेंस लीग फाइनल में फेयेनोर्ड पर 1-0 की जीत दिलाई। निकोलो जानियोलो के पहले हाफ गोल ने अल्बानिया में इतिहास रच दिया। साल 2008 में कोपा इटालिया जीतने के बाद यह पहला बड़ा टूर्नामेंट है जिसमें रोम की टीम ने किला फतह किया है।

इस दौरान स्टेडियम में 21 हजार से अधिक दर्शक मौजूद थे।  फर्स्‍ट हॉफ के दौरान मैच काफी रोमांचक रहा। हेनरिक मखितारियान शुरुआत में ही चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए जबकि रोम को पहला बड़ा मौका जानियोलो ने दिलाया। जियानलुका मैनसिनी की शानदार डिलवरी को उन्‍होंने अपनी छाती से रोका और विरोधी टीम के खेमे में घुसते हुए शानदार गोल दे मारा।

22 वर्षीय जानियोलो ने 32 वें मिनट में शानदार गोल मारा। रोमा, जिसका एकमात्र पिछला महाद्वीपीय खिताब 1961 में पुराना फेयर्स कप था। रोमा ने 60 साल बाद ये खिताब जीता है।  वहीं जोस मोरिन्हो चार अलग-अलग क्लबों के साथ एक प्रमुख यूरोपीय ट्रॉफी जीतने वाले पहले कोच बने। जोस ने इससे पहले गियोवनी ट्रेपोटोनी और उडो लाटेक ने यूरोपियन कप, यूफा कप और विनर्स कप जीता।

टीम के फाइनल में प्रवेश पर  कोच जोस मौरिन्हो ने कहा था कि यह एक परिवार की जीत है केवल वो नहीं जो मैदान और बेंच पर था बल्कि वो भी स्टेडियम में मौजूद था। समर्थकों के साथ भी हमारा रिश्ता परिवार का है। यह अच्छा है कि मैंने जिस भी क्लब की कोचिंग की, वह फाइनल में पहुंचा।

गौरतलब है कि रोमा ने टैमी अब्राहम के गोल की मदद से लीसेस्टर सिटी को 1-0 से हराकर यूरोपा कॉन्फ्रेंस लीग के फाइनल में जगह पक्की की थी। टीम ने पांचवीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। दो चरणों में रोमा ने कुल 2-1 से जीत हासिल की थी।

मैच के बाद क्रिस स्मॉलिंग की प्रतिक्रिया

"हम जानते थे कि रोमा में सभी के लिए यह कितना मायने रखता था। सभी ने अंत तक संघर्ष किया। हम जितना चाहते थे उससे थोड़ा ज्यादा ड्रॉप किया। र हर कोई लड़ रहा था। जब मैं पहली बार क्लब में आया था तब भी रोमा को ट्रॉफी जीते हुए काफी समय हो गया था। "हम जानते थे कि किसी चीज को जीतने का कितना मतलब होता है।"

टॅग्स :खेलफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

अन्य खेल अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल