लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रीय कुश्ती के गुण सीखना चाहती हैं ट्यूनीशिया की रेसलर, शाहरुख को बताया पहला प्यार

By IANS | Updated: December 29, 2017 11:55 IST

ट्यूनीशिया की रेसलर मारवा आमरी ने कहा कि प्रो-रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) से पहले वह महाराष्ट्रीय कुश्ती में पारंगत होना चाहती हैं।

Open in App

हाल ही में वीर मराठा टीम से जुड़ने वाली रियो ओलम्पिक खेलों की कांस्य पदक विजेता ट्यूनीशिया की रेसलर मारवा आमरी ने कहा कि प्रो-रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) से पहले वह महाराष्ट्रीय कुश्ती में पारंगत होना चाहती हैं। इस क्रम में ट्यूनीशिया की स्टार पहलवान मारवा ने महाराष्ट्र का अखाड़ा माने जाने वाले कोल्हापुर का दौरा करने और कुछ वरिष्ठ पहलवानों से मुलाकात करने और उनका आशीर्वाद लेने की इच्छा जताई है।

मारवा अपने पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से भी मिलना चाहती हैं। अपने एक बयान में उन्होंने कहा कि मैंने महाराष्ट्र में कुश्ती की परंपरा के बारे में काफी कुछ सुना है। मैंने महाराष्ट्र की संस्कृति के बारे में और भी सीखने का फैसला किया है और शाहरुख से मिलने का भी।

ट्यूनीशिया की स्टार पहलवान ने कहा कि वीर मराठा मेरा गौरव है। शाहरुख मेरा प्यार और कोल्हापुर के बारे में और भी चीजें सीखना मेरा सपना।

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैम्पियन रामचंद्र सारंग कोल्हापुर में अखाड़ा चलाते हैं। उन्होंने मारवा के फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि वह कोल्हापुर के अन्य दिग्गजों अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित काका पवार, पूर्व एशियाई चैम्पियन गनपत अदालकर, राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता दद्दु चोगले के साथ उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करेंगे।

भारत के पहले ओलम्पिक पदक विजेता कसाबा जाधव के बेटे रणजीत जाधव ने कहा कि मारवा और उनकी पूरी टीम का कोल्हापुर में स्वागत है। हम हर खिलाड़ी का समर्थन करेंगे और टीम का भी, जो महाराष्ट्र का गौरव बनेगी। मैं उनकी सफलता की प्रार्थना करता हूं।

टॅग्स :रेसलिंगओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम