लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक खेलों से संबंधित विज्ञापन नहीं देगा खेलों का शीर्ष प्रायोजक टोयोटा

By भाषा | Updated: July 19, 2021 14:25 IST

Open in App

तोक्यो, 19 जुलाई (एपी) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का शीर्ष प्रायोजक होने के बावजूद टोयोटा तोक्यो खेलों के दौरान जापानी टेलीविजन पर ओलंपिक विषय पर कोई विज्ञापन नहीं दिखाएगा।

देश की शीर्ष वाहन निर्माता कंपनी के इस निर्णय से पता चलता है कि जापान में खेलों का किस तरह से ध्रुवीकरण हो गया है। शुक्रवार से शुरू होने वाले खेलों से पहले जापान में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

टोयोटा के मुख्य संचार अधिकारी जून नगाता ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘इन खेलों के साथ कई मसले जुड़े हुए हैं जिन्हें समझना मुश्किल हो रहा है।’’

कंपनी के संस्थापक के पोते और मुख्य कार्यकारी अकीयो टोयोदा उदघाटन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। ओलंपिक और पैरालंपिक में भाग लेने वाले लगभग 200 खिलाड़ी टोयोटा से जुड़े हैं। इसके बावजूद टोयोदा ने यह फैसला किया है।

नगाता ने हालांकि कहा कि कंपनी अपने खिलाड़ियों का समर्थन जारी रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!