लाइव न्यूज़ :

इमिलिया रोमाग्ना ओपन से शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बाहर

By भाषा | Updated: May 27, 2021 10:48 IST

Open in App

पार्मा (इटली), 27 मई (एपी) लोरेंजो सोनेगो सहित तीन शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इमिलिया रोमाग्ना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में बाहर हो गये।

स्थानीय खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त सोनेगा को अमेरिका के 20 वर्षीय खिलाड़ी सेबेस्टियन कोर्डा ने 6—1, 7—5 से हराया।

दूसरी वरीयता प्राप्त बेनोइट पियरे गले में दर्द के कारण जौम मुनार के खिलाफ आधे मैच से हट गये। मुनार तब 7—5, 3—1 से आगे चल रहे थे। नोरबर्ट गोम्बोस ने तीसरी वरीयता प्राप्त अल्बर्ट रामोस विनोलास को 6-3, 6-7 (4), 6-2 से हराया।

चौथी वरीयता प्राप्त जान लेनार्ड स्ट्रफ को भी वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले फ्लेवियो कोबोली को 6-4, 4-6, 7-6 (2) से हराने के लिये संघर्ष करना पड़ा।

कोर्डा क्वार्टर फाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त योशिहितो निशियोका से भिड़ेंगे। इस जापानी खिलाड़ी ने लोरेंजो मुसेटी को 6-3, 6-2 से पराजित किया। इटली के मार्को कोचिनातो ने सातवीं वरीयता प्राप्त अलजाज बेडेने को 7-5, 6-2 से हराया। उनका अगला मुकाबला गोम्बोस से होगा।

अमेरिका के छठी वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल भी अंतिम आठ में पहुंच गये है। उन्होंने जिरी वास्ले को 6-7 (3), 7-6 (5), 6-3 से हराया। पांचवीं वरीयता प्राप्त रिचर्ड गास्केट ने क्वालीफायर पेड्रो मार्टिनेज को 6-3, 3-6, 6-3 से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!