लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक: पीवी सिंधु आज खेलेंगी सेमीफाइनल मुकाबला, जानें कितने बजे से है मैच और कहां देखें लाइव

By विनीत कुमार | Updated: July 31, 2021 08:58 IST

टोक्यो ओलंपिक: बैडमिंटन में भारत के लिए आज बड़ा मुकाबला है। पीवी सिंधु अपना सेमीफाइनल आज खेलेंगी। उनका मुकाबला सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जु यिंग से होगा।

Open in App
ठळक मुद्देटोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधु का सेमीफाइनल मुकाबला, चीनी ताइपे की खिलाड़ी से भिड़ंतसिंधु और ताई जु यिंग अब बैडमिंटन के कोर्ट पर 20 बार आमने-सामने हुए हैं, चीनी ताइपे की खिलाड़ी का पलड़ा भारीसिंधु पिछले तीन मुकाबलों में ताई जु से हार चुकी हैं, रियो में हालांकि सिंधु ने उन्हें हराया था

टोक्यो: टोक्यो ओलंपिक में एक बार फिर सभी भारतीय खेल प्रेमियों की नजर पीवी सिंधु पर जाकर टिक गई हैं। पीवी सिंधु 2016 में रियो ओलंपिक में फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थीं और पूरा देश गोल्ड मेडल की उम्मीद कर रहा था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा और वे सिल्वर मेडल हासिल करने में कामयाब रहीं।

बहरहाल, एक बार फिर सिंधु स्वर्ण पदक की रेस में हैं। सिंधु टोक्यो ओलंपिक में अपना सेमीफानल मुकाबला शनिवार को चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से खेलेंगी। सिंधु अगर यहां जीत हासिल करती हैं तो उनका कांस्य पदक जरूर पक्का हो जाएगा। सिंधु ने शुक्रवार को क्वॉर्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

सिंधु और ताई जु यिंग के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

सिंधु और ताई जु यिंग अब बैडमिंटन के कोर्ट पर 20 बार आमने-सामने हुए हैं। इसमें हालांकि चीनी ताइपे की खिलाड़ी का पलड़ा भारी है। ताई जु अभी तक सिंधु के खिलाफ 13 मुकाबलों में जीत हासिल करने में कामयाब रही हैं। वहीं सिंधु ने उनके खिलाफ 7 मुकाबले जीते हैं।

सिंधु पिछले तीन मुकाबलों में ताई जु से हार चुकी हैं लेकिन वह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट जैसे 2016 रियो ओलंपिक, 2019 विश्व चैम्पियनशिप और 2018 विश्व टूर फाइनल्स में ताईवानी शटलर को पराजित करने में सफल रही थीं। 

सिंधु का सेमीफाइनल मैच कितने बजे से है?

सिंधु और ताई जु के बीच सेमीफाइनल मुकाबला टोक्यो मुसाशिनो फोरेस्ट प्लाजा कोर्ट-1 पर खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार इसकी शुरुआत शनिवार दोपहर 3.20 बजे होगी। इसे आप सोनी लिव (Sony Liv) ऐप सहित सोनी टेन नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे।

ओलंपिक की बात करें तो सिंधु इससे पहले रियो में राउंड ऑफ 16 में ताई जु से भिड़ी थीं। इस मैच में वे विजेता रही थीं। उन्होंने ताई जु को तब सीधे गेम में 21-13, 21-5 से मात दी थी।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020पी वी सिंधुबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!