लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने कहा, ओसाका में मशाल रिले पर अभी कोई फैसला नहीं

By भाषा | Updated: April 2, 2021 17:22 IST

Open in App

तोक्यो, दो अप्रैल (एपी) तोक्यो खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा कि ओसाका शहर के आसपास इस महीने के आखिर में ओलंपिक मशाल रिले को फिर से करवाने पर कोई अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

तोक्यो 2020 प्रमुख सीको हाशिमोतो ने शुक्रवार को ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा , ‘‘ हम ओसाका प्रांतीय सरकार और कार्यकारी समिति के साथ चर्चा कर रहे हैं ताकि हम जल्द से जल्द अपनी सुविधानुसार किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकें।’’

ओसाका के महापौर (मेयर) और प्रांत के गवर्नर ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण वे चाहते है कि 14 अप्रैल को शहर में होने वाले रिले को नहीं कराया जाये।

इस रिले की शुरुआत पिछले सप्ताह हुई थी जो देश के 10,000 धावकों के हाथ होते हुए 23 जुलाई को उद्घाटन समारोह में पहुंचेगा।

हाशिमोतो ने कहा कि जिन क्षेत्रों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं वहां ओलंपिक मशाल रिले को रद्द किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक टीम है जिसने (मशाल रिले में) भाग लेने से इन्कार कर दिया है। प्रत्येक क्षेत्र में वायरस की स्थिति लगातार बदल रही है, इसलिए हमें जल्द से जल्द निर्णय लेने की आवश्यकता है लेकिन साथ ही आखिरी क्षणों में बदलाव के लिये भी हमारा रुख लचीला होना चाहिए।’’

समिति अप्रैल के आखिर में जापान में दर्शकों की संख्या को अंतिम रूप देगी।

हाशिमोतो से जब तीन अप्रैल से शुरू होने वाली कुछ परीक्षण प्रतियोगिताओं को रद्द करने के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा ‘‘जिस माहौल में खिलाड़ी सुरक्षित महसूस करें, उसमें हम प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाने के लिये प्रतिबद्ध हैं। हमें इस पर कड़ी मेहनत करनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!