लाइव न्यूज़ :

23 जुलाई 2021 से हो सकता है टोक्यो ओलंपिक का आयोजन, इन दिन होगा फाइनल फैसला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 30, 2020 09:48 IST

जापान में ओलंपिक का आयोजन इस साल 24 जुलाई, जबकि पैरालंपिक का आयोजन 25 अगस्त से होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे टाल दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देटोक्यो 2020 ओलंपिक का आयोजन अगले साल 23 जुलाई से हो सकता है।ओलंपिक को कोरोना वायरस महामारी के दुनियाभर में फैलने के बाद स्थगित कर दिया गया।

टोक्यो। कोरोना वायरस महामारी के दुनियाभर में फैलने के बाद स्थगित किए गए टोक्यो 2020 ओलंपिक का आयोजन अगले साल 23 जुलाई से हो सकता है। जापान की मीडिया ने रविवार को खबर दी कि इन खेलों के आयोजक जुलाई 2021 में इसकी मेजबानी के बारे में गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनएचके ने आयोजन समिति के सूत्रों के हवाले से बताया कि महामारी की मौजूदा स्थिति और तैयारी के लिहाज से खेलों का आयोजन 23 जुलाई 2021 से होने की संभावना है। टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके ने शुक्रवार को कहा था कि इन खेलों का आयोजन ऐसे समय में होना चाहिए जब टोक्यो में गर्मी या उमस ज्यादा नहीं रहे। इसके बाद आयोजन समिति ने इस विचार करना शुरू किया।

उन्होंने कहा कि इससे मैराथन और दूसरे दौड़ आधारित खेलों की मेजबानी आसान हो जाएगी और ऐसे खेलों का आयोजन टोक्यो में ही हो सकेगा। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने मैराथन और दौड़ से जुड़े दूसरे खेलों का आयोजन देश के उत्तर में स्थित साप्पोरो शहर में कराने का फैसला किया था।

एक सप्ताह में 'किसी तरह का निष्कर्ष' पर पहुंच जाएंगे

असाही शिमबुन अखबार के मुताबिक योशिरो मोरी की अगुवाई वाली टोकियो 2020 टीम अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से संभावित तारीखों की चर्चा कर रही है। मोरी ने एक जापानी टेलीविजन को बताया कि हम एक सप्ताह के अंदर 'किसी तरह का निष्कर्ष' पहुंच जाएंगे।

जापान में ओलंपिक का आयोजन इस साल 24 जुलाई, जबकि पैरालंपिक का आयोजन 25 अगस्त से होना था। पिछले सप्ताह हालांकि एक ऐतिहासिक फैसले में आईओसी ने इसे स्थगित कर दिया। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा था कि इसका आयोजन लगभग एक साल के बाद होगा जो इस महामारी पर मानवता की जीत का प्रतीक होगा।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020ओलंपिककोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम