लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिकः मनिका बत्रा को कारण बताओ नोटिस, 10 दिन में देना होगा जवाब, जानें आखिर मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2021 20:12 IST

Tokyo Olympics: मनिका बत्रा ने एकल मैचों के दौरान टीम के कोच राय से मदद लेने से इनकार कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देतीसरे दौर में पहुंचकर इतिहास रचा था। मनिका के पास जवाब देने के लिये 10 दिन का समय होगा। निजी कोच के साथ अभ्यास करने को प्राथमिकता दी थी। 

Tokyo Olympics:  भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने टोक्यो ओलंपिक के दौरान राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप राय की मदद लेने से इनकार करने के लिये मनिका बत्रा को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय किया है।

मनिका के कोच सन्मय परांजपे को तोक्यो में अभ्यास सत्र में आने की अनुमति दी गयी थी लेकिन उन्हें स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं मिली थी और इस संबंध में किया गया आग्रह नामंजूर कर दिया गया था। इसके विरोध में मनिका ने एकल मैचों के दौरान टीम के कोच राय से मदद लेने से इनकार कर दिया था।

उन्होंने तीसरे दौर में पहुंचकर इतिहास रचा था। टीटीएफआई के महासचिव अरुण बनर्जी ने कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद कहा, ‘‘तोक्यो के लिये रवाना होने से पहले वह अच्छी तरह से जानती थी कि उसके निजी कोच को खेल के दौरान स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं है। इसलिए उसे उस तरह से व्यवहार नहीं करना चाहिए था जैसा उसने किया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम कल उसे नोटिस जारी करेंगे और मनिका के पास जवाब देने के लिये 10 दिन का समय होगा। उसके आधार पर ही हम आगे की कार्रवाई पर निर्णय करेंगे।’’ बैठक में यह भी फैसला किया गया कि यदि खिलाड़ी फिट और उपलब्ध हैं तो उन्हें राष्ट्रीय शिविर में भाग लेना होगा। मनिका ने तीन सप्ताह के ओलंपिक शिविर के दौरान केवल तीन दिन भाग लिया जबकि जी साथियान ने चेन्नई में अपने निजी कोच के साथ अभ्यास करने को प्राथमिकता दी थी। 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020दिल्लीजापान
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!