पहली बार महिला वॉलीबॉल में स्वर्ण, ब्राजील को 3-0 से हराकर अमेरिका ने 2008 और 2012 का लिया बदला

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 8, 2021 04:01 PM2021-08-08T16:01:53+5:302021-08-08T16:03:45+5:30

Tokyo Olympics:  1984 में पहली बार महिला वॉलीबॉल का पदक जीतने के बाद अमेरिकी टीम ने तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते।

Tokyo Olympics America won gold in women's volleyball first time defeating Brazil 3-0 | पहली बार महिला वॉलीबॉल में स्वर्ण, ब्राजील को 3-0 से हराकर अमेरिका ने 2008 और 2012 का लिया बदला

लारसन इससे पहले 2012 में रजत और पांच साल पहले रियो खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली अमेरिका की टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

Highlightsअमेरिका की टीम ने सीधे सेटों में 25-21, 25-20, 25-14 से जीत दर्ज की।जोर्डन लारसन के शॉट को मैच प्वाइंट पर ब्राजील की खिलाड़ी वापस नहीं लौटा पाईं जिससे अमेरिका ने जीत दर्ज की।जापान को 90-75 से हराकर लगातार सातवां और कुल नौवां स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Tokyo Olympics: अमेरिका ने ब्राजील को रविवार को 3-0 से हराकर पहली बार ओलंपिक में महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता। अमेरिका की टीम ने सीधे सेटों में 25-21, 25-20, 25-14 से जीत दर्ज की।

वर्ष 1984 में पहली बार महिला वॉलीबॉल का पदक जीतने के बाद अमेरिकी टीम ने तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते लेकिन तोक्यो खेलों से पहले कभी स्वर्ण पदक नहीं जीत पाई थी। अमेरिका को 2008 और 2012 में ब्राजील के खिलाफ ही शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

जोर्डन लारसन के शॉट को मैच प्वाइंट पर ब्राजील की खिलाड़ी वापस नहीं लौटा पाईं जिससे अमेरिका ने जीत दर्ज की। लारसन इससे पहले 2012 में रजत और पांच साल पहले रियो खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली अमेरिका की टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

अमेरिकी महिला बास्केटबॉल टीम ने लगातार सातवां स्वर्ण पदक जीता

अमेरिका की महिला बास्केटबॉल टीम ने टोक्यो ओलंपिक खेलों के फाइनल में रविवार को यहां मेजबान जापान को 90-75 से हराकर लगातार सातवां और कुल नौवां स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस खिताब के साथ अमेरिका की सु बर्ड और डायना टौरसी ने भी एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। यह इन दोनों का ओलंपिक में पांचवां स्वर्ण पदक है।

बास्केटबॉल में इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की। अपने आखिरी ओलंपिक में खेल रही बर्ड ने कहा, ‘‘मैं इससे बेहतर शानदार अंत की उम्मीद नहीं कर सकती थी। मुझे गर्व है कि मैं इतने लंबे समय तक देश का प्रतिनिधित्व कर पायी।’’ यह अमेरिकी महिला टीम का लगातार सातवां स्वर्ण पदक है और उसने इस तरह से अपनी ही पुरुष टीम के रिकॉर्ड की बराबरी की जिसने 1936 से लेकर 1968 तक लगातार सात स्वर्ण पदक जीते थे।

Web Title: Tokyo Olympics America won gold in women's volleyball first time defeating Brazil 3-0

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे