लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक: रवि दाहिया कजाकिस्तान के पहलवान को पटखनी देकर फाइनल में पहुंचे, भारत का सिल्वर मेडल पक्का

By विनीत कुमार | Updated: August 4, 2021 15:54 IST

Tokyo Olympic: भारतीय रवि कुमार पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के नुरीस्लाम सनायेव को मात दी।

Open in App
ठळक मुद्दे57 किलोग्राम वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती के सेमीफाइनल में रवि दाहिया ने नुरीस्लाम सनायेव को हराया।रवि ने इससे पहले आज ही बुल्गारिया के जॉर्जी वेलेंटिनोव वेंगेलोव को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।रवि के फाइनल में पहुंचते ही भारत के लिए कुश्ती में कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो गया है।

टोक्यो ओलंपिक के 13वें दिन भारत के लिए कुश्ती से अच्छी खबर आई है। भारतीय पहलवान रवि दाहिया 57 किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग के सेमीफाइनल में जीत हासिल करने के बाद फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान के पहलवान नुरीस्लाम सनायेव को मात दी।

दूसरी ओर दीपक पूनिया को हार का सामना करना पड़ा है और वे फाइनल की रेस से बाहर हो गए हैं। कुश्ती फ्री स्टाइल 86 किलोग्राम वर्ग सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें अमेरिका के डेविड मोरिस ने हराया।

इससे पहले रवि दाहिया ने अपने ओलंपिक अभियान की मजबूत शुरुआत करते हुए बुधवार को ही बुल्गारिया के जॉर्जी वेलेंटिनोव वेंगेलोव को तकनीकी दक्षता के आधार पर 14-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। बहरहाल, सेमीफाइन में जीत के साथ उन्होंने सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।

सेमीफाइनल में मुकाबले में रवि पहले पीछे चल रहे थे। इसके बाद हालांकि उन्होंने वापसी की और पासा पलट दिया। रवि के इस जीत के साथ भारत के लिए चौथा मेडल पक्का हो गया है।

ओलंपिक में इससे पहले भारत की ओर से कुश्ती में पदक जीतने का कारनामा सुशील कुमार (2008, 2012) दो बार कर चुके हैं। वहीं योगेश्वर दत्त ने भी 2012 के लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। साक्षी मलिक ने 2016 में हुए रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था। 

के डी जाधव भारत को कुश्ती में पदक दिलाने वाले पहले पहलवान थे जिन्होंने 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।

टोक्यो ओलंपिक की बात करें तो भारत ने अभी तक तीन मेडल जीते हैं। इसमें एक मेडल भारत की झोली में बुधवार को ही आया जब महिला मुक्केबाद लवलीना बोरगोहेन को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ड मेडल जीता है। जबकि ओलंपिक खेलों के पहले ही दिन मीराबाई चानू ने भारत्तोलन में रजत पदक जीतकर इस खेल में भारत के 21 साल के मेडल के इंतजार को खत्म किया था।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020रेसलिंगपी वी सिंधुमीराबाई चानू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!