लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2020 पर भी मंडराया खतरा, जापानी मंत्री ने कहा, 'हो सकते हैं स्थगित'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: March 4, 2020 13:41 IST

Tokyo 2020 Olympics: दुनिया भर में कोरोना वायरस के के बढ़ते खतरे को देखते हुए टोक्यो ओलंपिक 2020 का आयोजन टल सकता है, जापानी मंत्री ने दिया संसद में बयान

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से चीन में अब तक 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैजापानी मंत्री ने कहा, 'ओलंपिक खेल 2020 साल के अंत तक हो सकते हैं स्थगित'

जापान के ओलंपिक मंत्री सिको हाशिमोतो ने कहा है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2020 इस साल के अंत तक स्थगित हो सकते हैं। 

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की संसद में एक सवाल के जवाब में हाशिमोतो ने कहा कि टोक्यो के इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (आईओसी) के साथ करार के मुताबिक, 'गेम्स (ओलंपिक) को 2020 के अंदर ही होना है।' उन्होंने कहा, 'इसकी व्याख्या स्थगन की अनुमति के तौर पर की जा सकती है।' 

हाशिमोतो ने ये भी कहा, 'हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि ये खेल तय कार्यक्रम के मुताबिक हों।'

24 जुलाई से होना है टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2020 का आयोजन

ओलंपिक गेम्स 2020 का आयोजन 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होना है। मेजबानी करार के मुताबिक ओलंपिक खेलों को रद्द करने का अधिकार आईओसी के पास ही है। 

हालांकि आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाख ने कहा है कि उनका संगठन टोक्यों में खेलों की सफलता को लेकर बहुत आशावादी है। आईओसी की मंगलवार को स्विट्जरलैंड के लुसाने में हुई बैठक में टोक्यो ओलंपिक खेलों की सफलता को लेकर अपना पूरा समर्पण व्यक्त किया।

इस साल के शुरू में चीन के वुहान शहर में सबसे पहले सामने आए कोरोना वायरस ने अंटार्कटिका को छोड़कर लगभग पूरी दुनिया को अपनी जद में लिया है। 

चीन में कोरोना वायरस से 90 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि जापान में भी कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या चीन के मुकाबले काफी कम हैं, लेकिन अब तक यहां इससे जुड़े 283 मामले सामने आ चुके हैं और 6 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिकओलंपिकजापानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!