लाइव न्यूज़ :

इंतजार से आजिज आ चुके महिला मुक्केबाजी के हाई परफार्मेंस निदेशक बर्गामास्को लौटेंगे स्वदेश

By भाषा | Updated: September 28, 2021 14:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर भारतीय महिला मुक्केबाजी के हाई परफॉर्मेस निदेशक राफाएल बर्गामास्को ने एक महीने के इंतजार के बावजूद राष्ट्रीय महासंघ से कोई जवाब नहीं मिलने के बाद इटली वापिस लौटने का फैसला किया है ।

बर्गामास्को का करार बुधवार को खत्म हो गया और 2017 में भारतीय टीम से जुड़े इस 50 वर्षीय अधिकारी ने कहा कि वह थक चुके हैं और उन्हें अभी तक भारतीय मुक्केबाजी महासंघ से कोई जवाब नहीं मिला है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ अब मैं घर लौटूंगा । मैं अगले दो सप्ताह तक बीएफआई के जवाब का इंतजार करूंगा चूंकि अक्टूबर के बीच में राष्ट्रीय महिला चैम्पियनशिप होनी है । मैं बहुत तनाव में और बुरी स्थिति में हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर वे मुझे बुलाते हैं तो मैं 15 अक्टूबर को लौट आऊंगा । यदि नहीं बुलाते तो देखूंगा कि आगे क्या करना है ।मैं ईमेल भेज दूंगा जैसे कि पहले भी भेजता आया हूं ।’’

बर्गामास्को ने कहा ,‘‘ मेरे भीतर कोई कड़वाहट नहीं है । मैं बस इतना चाहता हूं कि संवाद हो ।’’

बीएफआई ने बर्गामास्को और पुरूष टीम के हाई परफार्मेंस निदेशक सैंटियागो नीवा के कार्यकाल में तीन महीने का विस्तार मांगा था । बर्गामास्को हालांकि अल्प अवधि के लिये करार का नवीनीकरण नहीं चाहते ।

वह गुरूवार को असिसि (इटली) लौट जायेंगे । उन्होंने कहा कि अपने अनुबंध को लेकर स्पष्टता के लिये उन्होंने कई ईमेल भेजे लेकिन सिर्फ भारतीय खेल प्राधिकरण से उन्हें जवाब मिला ।

उन्होंने कहा ,‘‘ साइ ने मुझसे कहा कि वे बीएफआई के फैसले का इंतजार कर रहे हैं और इसके अलावा कुछ नहीं कह सकते । मैं पिछले एक महीने से इंदिरा गांधी स्टेडियम में अपने कमरे में हूं और अब परिवार के पास लौटूंगा ।’’

सूत्रों ने बताया कि बीएफआई 30 सितंबर को तोक्यो ओलंपिक की समीक्षा रिपोर्ट साइ को देगा और उसके बाद ही सभी मसलों पर फैसले लिये जायेंगे ।

नीवा और बर्गामास्को दोनों ने भारतीय टीमों के साथ आगे भी काम करने की इच्छा जताई थी ।

भारत के नौ मुक्केबाज (पांच पुरूष और चार महिला) तोक्यो ओलंपिक के लिये गए थे जिनमें से सिर्फ लवलीना बोरगोहेन को कांस्य पदक मिल सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!