लाइव न्यूज़ :

तीन फोगाट बहनों को मिली राहत, बबिता फोगाट का एशियन गेम्स का सपना अधर में लटका

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: May 24, 2018 17:43 IST

Phogat sisters: तीन फोगाट बहनों की नेशनल कैंप में वापसी हो गई है, लेकिन बबिता फोगाट का निलंबन बरकरार है

Open in App

नई दिल्ली, 24 मई: चार फोगाट बहनों समेत कुल 15 पहलवानों को 'अनुशासनहीनता' के लिए नेशनल कैंप से बाहर करने के बाद अब रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने रहम दिखाया है। फेडरेशन ने तीन फोगाट बहनों को माफ करते हुए उनके लिए एशियन गेम्स का रास्ता खोल दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को मामले की अनुशासनात्मक सुनवाई और संबंधित पहलवानों द्वारा दर्ज किए गए लिखित स्पष्टीकरण के बाद फेडरेशन ने तीन फोगाट बहनों गीता, रितु और संगीता को साई के लखनऊ स्थित नेशनल कैंप से जुड़ने की अनुमति दे दी है। इसका मतलब है कि इन तीनों को ही जकार्ता में होने वाले एशियन गेम्स के सेलेक्शन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति होगी। 

लेकिन फोगाट बहनों में दूसरे नंबर पर आने वाली बबिता फोगाट के लिए एशियन गेम्स के दरवाजे बंद हो गए हैं। गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स की 53 किग्रा कैटिगरी की गोल्ड मेडल विजेता बबिता फोगाट को निलंबित रखा गया है। बबिता कैंप से अपनी अनुपस्थिति के बारे में कोई औपचारिक जवाब नहीं दे पाई थीं।  WFI के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह ने कहा कि फेडरेशन के निर्णय का मतलब है कि बबिता को एशियन गेम्स के लिए होने वाले महिला पहलवानों के चयन ट्रायल्स में शामिल होने की इजाजत नहीं होगी। इससे बबिबा के दूसरी बार एशियन गेम्स में खेलने का सपना अधर मं लटक गया है।

नेशनल कैंप से अनुपस्थित रहने के लिए महिला और पुरुष फ्रीस्टाइल के जिन कुल 15 पहलवानों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निलंबित किया गया था उनमें से छह को अब भी निलंबन सूची में रखा गया गया और उनका नाम स्थाई तौर पर कैंप से हटा दिया गया है। इनमें बबिता के अलावा पूजा तोमर, मंजू, अंजू, कामिनी और पुरुष पहलवान श्रवण शामिल हैं।

टॅग्स :गीता फोगाटबबिता फोगाटरेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!