लाइव न्यूज़ :

अंतिम क्वालीफायर से पहले इटली के तीन और खिलाड़ी बाहर

By भाषा | Updated: November 14, 2021 11:38 IST

Open in App

फ्लोरेंस, 14 नवंबर (एपी) उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप के अंतिम क्वालीफायर मुकाबले से पहले इटली के तीन और खिलाड़ी बाहर हो गए हैं।

एलेसांद्रो बास्तोनी और डेविड कैलेब्रिया दोनों चोटिल हैं जबकि साथी डिफेंडर क्रिस्टियानो बिराघी निजी कारणों से टीम से अलग हो गए हैं।

इटली के कोच रॉबर्टो मेनसिनी ने अटलांटा के डिफेंडर डेविड जापाकोस्टा को टीम में शामिल किया है।

इटली के चार खिलाड़ी पहले ही चोट के कारण टीम से हट चुके हैं जिसमें कप्तान और डिफेंडर जॉर्जियो चिलेनी, फारवर्ड काइरो इमोबाइल और मिडफील्डर निकोलो जेनियोलो तथा लोरेंजो पेलेग्रिनी शामिल हैं।

यूरोपीय चैंपियन इटली ने शुक्रवार को स्विट्जरलैंड से 1-1 से ड्रॉ खेला था जिससे ग्रुप सी में दोनों टीमों के समान अंक हैं। सोमवार होने वाले अंतिम क्वालीफायर से पहले इटली की टीम बेहतर गोल अंतर के कारण ग्रुप में शीर्ष पर है।

सोमवार को स्विट्जरलैंड को बुल्गारिया की मेजबानी करनी है जबकि इसी दिन इटली की टीम बेलफास्ट में खेलेगी।

ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम को अगले साल कतर में होने वाले विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम मार्च में प्ले आफ में खेलेगी। इटली की टीम पिछली बार स्वीडन के खिलाफ प्ले हाफ में हार के साथ विश्व कप में जगह बनाने में नाकाम रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!