लाइव न्यूज़ :

भारत के तीन खिलाड़ी एशियाई जूनियर मुक्केबाजी के फाइनल में

By भाषा | Updated: August 25, 2021 12:13 IST

Open in App

भारत के तीन मुक्केबाजों ने मंगलवार की रात को आसान जीत के साथ दुबई में चल रही एशियाई जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया।रोहित चमोली (48 किग्रा) और भरत जून (81 किग्रा से अधिक) ने लड़कों के जूनियर वर्ग में जबकि मुस्कान (46 किग्रा) ने लड़कियों के वर्ग के फाइनल में जगह बनायी।जून ने किर्गिस्तान के अमीर खान रजापोव को 5-0 से और चमोली ने कजाकिस्तान के एदार कादिरखान को इसी अंतर से हराया। मुस्कान ने कजाकिस्तान की येल्यानुर तुर्गानोवा को सर्वसम्मत फैसले से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।सुप्रिया रावत (66 किग्रा) को हालांकि सनोवर बोजोरबोएवा से 1-4 से और आरज़ू (54 किग्रा) को भी उज्बेकिस्तान की गुलदाना टिलुएरगेन से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। लड़कियों के एक अन्य सेमीफाइनल में देविका घोरपड़े (50 किग्रा) को उज्बेकिस्तान की शाइना नेमाटोवैन ने 5-0 से हराया।लड़कों के वर्ग में अंकुश (66 किग्रा) को अपने अंतिम चार के मुकाबले में उज्बेकिस्तान के फाजलिद्दीन एर्किनबोव ने 0-5 से हार झेलनी पड़ी।इन चारों को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार युवा और जूनियर वर्ग में एक साथ किया जा रहा है।भारत ने ड्रा के दिन ही अपने लिये 20 पदक पक्के कर दिये थे। कोविड-19 के कारण यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए कई देश इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रहे हैं या उन्होंने कम खिलाड़ियों को उतारा है। युवा वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता को 6000 डॉलर, रजत पदक विजेता को 3000 डॉलर और कांस्य पदक विजेता को 2000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। जूनियर वर्ग में यह राशि क्रमश: 4000, 2000 और 1000 डॉलर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!