लाइव न्यूज़ :

बचपन के सपने को जीने की खुशी, इंग्लैंड का सबसे सफल कप्तान बनने पर रूट ने कहा

By भाषा | Updated: August 28, 2021 21:43 IST

Open in App

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में जीत दर्ज करने के साथ ही इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने जो रूट ने कहा कि वह अकेले इस उपलब्धि के हकदार नहीं है और इसमें उनकी टीम के साथियों और कोचिंग सदस्यों का योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा है।इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में भारत को एक पारी और 76 रनों से रौंदा। इस जीत से रूट ने कप्तान के तौर पर 55 मैचों में 27वीं बार सफलता दर्ज की। उन्होंने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान द्वारा सबसे अधिक जीत दर्ज करने के मामले में माइकल वॉन (26), एंड्रयू स्ट्रॉस (24) और एलिस्टेयर कुक (24) को पीछे छोड़ दिया।भारत के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के 1-1 से बराबर होने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘ जैसा कि मैंने मैच से पहले उल्लेख किया था, मैं इंग्लैंड की कप्तानी करने के अपने बचपन के सपने को जी रहा हूं। यह ऐसा सपना है जिसे मैंने बचपन में ही देखा था।’’उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे वॉन से आगे निकलने की खुशी है। आप हालांकि एक कप्तान के रूप में सिर्फ अपने दम पर ऐसा नहीं करते हैं, यह खिलाड़ियों के समूह और कोचिंग सदस्यों की मदद से होता है।’’रूट को हालांकि दूसरे कप्तानों से विपरीत कोरोना वायरस महामारी के दौरान बायो-बबल (जैव सुरक्षित) से निपटने के लिए रोटेशन नीति का सहारा लेना पड़ा, जिससे उनकी आलोचना भी हुई।उन्होंने कहा, ‘‘कप्तान के रूप में मेरे पूरे कार्यकाल में यह एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण अवधि रही है, इससे निपटना मुश्किल रहा है और ऐसे में जरूरी नहीं कि सारा ध्यान मैदान पर ही हो।’’उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन यह मेरे काम का हिस्सा है। मैंने इसकी कोई समय सीमा नहीं रखी है। जब तक मैं इसका लुत्फ उठा रहा हूं, तब तक मुझे ऐसा लगेगा कि मैं सही दिशा में बढ़ रहा हूं। मेरे दिमाग में यह रहेगा कि मैं इसके लिए सही आदमी हूं, मैं इसे जारी रखने में ज्यादा खुश हूं।’’शानदार लय में चल रहे रूट ने बल्ले से भी 121 रन का योगदान दिया जिससे टीम ने पहली पारी में 432 रन बनाकर 354 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। पहली पारी में 78 रन पर ऑल आउट होने वाली भारतीय टीम पारी में 278 रन ही बना सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSri Lanka vs England, 3rd ODI: 191 रन की साझेदारी, 20 चौके और 10 छक्के?, रूट-ब्रूक ने जड़े शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

क्रिकेटSL vs ENG, 2nd ODI: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, जो रूट ने बैट और बॉल से किया शानदार प्रदर्शन

क्रिकेटAustralia vs England, 5th Test: जो रूट के बाद ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने पूरे किए शतक, तीसरे दिन का खेल खत्म, 134 रन आगे ऑस्ट्रेलिया

क्रिकेटAustralia vs England, 5th Test: ऑस्ट्रेलिया 218 रन पीछे और 8 विकेट शेष?, इंग्लैंड की टीम 384 पर ढेर, रूट ने खेली 160 की सर्वश्रेष्ठ पारी, 9 रन दूर हेड, 91 पर नाबाद

क्रिकेटAshes Test series: जो रूट ने रिकी पोंटिंग की बराबरी की, एशेज में SCG में शतक लगाकर करियर में पहली बार बनाया बड़ा रिकॉर्ड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!