लाइव न्यूज़ :

पदक जीतने का अहसास अब हो रहा है , खेल मंत्रालय से सम्मानित निषाद ने कहा

By भाषा | Updated: August 31, 2021 21:17 IST

Open in App

ऊंची कूद के खिलाड़ी निषाद कुमार ने मंगलवार को खेलमंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा सम्मानित किये जाने के बाद कहा कि तोक्यो पैरालम्पिक में रजत पदक जीतने का अहसास अब उन्हें हो रहा है । 21 वर्ष के कुमार ने एशियाई रिकॉर्ड बनाकर पुरूषों की ऊंचीकूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीता । उन्होंने मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैने पैरालम्पिक में रजत पदक जीता है । मैने चार अधिकारियों से पूछा जिसके बाद ही मुझे यकीन हुआ ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि खेल मंत्री ने मुझे आमंत्रित किया और भारत लौटते ही पहले ही दिन मुझसे मिलकर मुझे सम्मानित किया । मैने इस तरह का अनुभव पहले कभी नहीं किया और अब अहसास हो रहा है कि मैने पदक जीता है।’’ ठाकुर ने कहा कि सरकार पैरा एथलीटों को पूरा सहयोग देगी ताकि वे आगे भी देश का नाम रोशन करते रहें । उन्होंने कहा ,‘‘ भारत हमारे पैरालम्पियनों के शानदार प्रदर्शन से आहलादित है । भारत ने पैरालम्पिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है । हमने इस बार सबसे बड़ा दल भेजा था ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ निषाद की कामयाबी पर खुश होने की मेरे पास अतिरिक्त वजह है कि वह मेरे प्रदेश हिमाचल से हैं ।’’ खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा ,‘‘ निषाद की कहानी से हम सभी को प्रेरणा मिल सकती है और यह सबक मिलता है कि चुनौतियों के बावजूद हम चाहें तो सपने पूरे कर सकते हैं ।मैं निषाद को इस उपलब्धि के लिये बधाई देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!