टाटा मुंबई मैराथन 30 मई को

By भाषा | Updated: February 9, 2021 15:13 IST2021-02-09T15:13:34+5:302021-02-09T15:13:34+5:30

Tata Mumbai Marathon on 30 May | टाटा मुंबई मैराथन 30 मई को

टाटा मुंबई मैराथन 30 मई को

मुंबई, नौ फरवरी टाटा मुंबई मैराथन (टीएमएम) का आयोजन 30 मई को किया जाएगा। मैराथन के प्रमोटर प्रोकैम इंटरनेशल ने मंगलवार को यहां यह घोषणा की।

यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘सतर्क आशावाद और उम्मीद के साथ, हमने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स इकाई, राज्य और निकाय अधिकारियों के साथ चर्चा और सामूहिक प्रयास के बाद यह फैसला किया है।’’

विज्ञप्ति में हालांकि कहा गया है कि सरकारी दिशानिर्देशों को देखते हुए पूर्ण मैराथन, हाफ मैराथन और 10 किमी रन के दौरान मैदानी प्रतियोगिता में सीमित प्रतिनिधित्व रखा जाएगा।

इसके अलावा सीमित संख्या में धावक भारत और दुनिया भर में अपने संबंधित स्थानों से इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले पाएंगे। वह आधिकारिक टीएमएम 2021 ऐप के जरिये अपनी पसंद की जगह से इसमें हिस्सा ले पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tata Mumbai Marathon on 30 May

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे