लाइव न्यूज़ :

तमिल थलाइवाज और यू मुंबा का मैच टाई रहा, जयपुर ने यूपी योद्धाज को हराया

By भाषा | Updated: December 27, 2021 22:23 IST

Open in App

बेंगलुरू, 27 दिसंबर वी अजित कुमार के शानदार प्रदर्शन से पूर्व चैंपियन यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में अपना मैच सोमवार को यहां तमिल थलाइवाज के खिलाफ 30-30 से टाई खेला।

एक अन्य मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने यूपी योद्धाज को 32-29 से पराजित किया। जयपुर की तरफ से युवा रेडर अर्जुन देशवाल ने 11 अंक जबकि कप्तान दीपक हुड्डा ने नौ अंक बनाये।

दिन का पहला मैच काफी रोमांचक रहा। यू मुंबा के रेडर अजित ने मैच में 15 अंक बनाये जिससे लंबे समय तक पिछड़ने के बावजूद उनकी टीम मैच टाई कराने में सफल रही। थलाइवाज अंतिम क्षणों की गलती से पिछड़ गया था लेकिन आखिर में वह इस सत्र में दूसरी बार मैच टाई करा गया।

दोनों टीमों का यह तीसरा मैच था। इससे पहले यू मुंबा को एक मैच में हार और एक में जीत मिली थी जबकि थलाइवाज का पहला मुकाबला टाई रहा था। दूसरे मुकाबले में उसे हालांकि हार मिली थी।

अभिषेक सिंह ने मुम्बई के लिए पहले ही रेड में अंक लिया लेकिन थलाइवाज के डिफेंस ने बेहतरीन खेल दिखाया और मुंबई को आलआउट करके 10-2 की बढ़त बना दी।

इसके बाद भी थलाइवाज ने बढ़त मजबूत करनी जारी रखी लेकिन अजित कुमार ने उन पर दबाव बनाया। उन्होंने सुपर रेड से चार अंक बनाये और मुंबई ने जल्द ही थलाइवाज को आलआउट करके अंतर कम कर दिया। मध्यांतर तक थलाइवाज 17-14 से बढ़त पर था।

थलाइवाज ने इसके बाद भी आक्रामक रवैया बनाये रखा। उसकी तरफ से भवानी राजपूत ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। आखिरी क्षणों में मुकाबला काफी रोमांचक बन गया था। मुंबई एक समय एक अंक की बढ़त पर था लेकिन थलाइवाज ने आखिर में अंक बनाकर मैच टाई करा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!