लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु और कर्नाटक हार के बावजूद नॉकआउट में

By भाषा | Updated: December 14, 2021 19:01 IST

Open in App

मंगलापुरम, 14 दिसंबर तमिलनाडु और कर्नाटक को विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के ग्रुप बी के अपने अंतिम लीग मैच में क्रमश: बड़ौदा और बंगाल के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन ये दोनों टीमें बेहतर नेट रन रेट के कारण नॉकआउट चरण में जगह बनाने में सफल रही।

तमिलनाडु को बड़ौदा ने 41 रन से हराया जबकि कर्नाटक को बंगाल ने चार विकेट से शिकस्त दी।

गत चैंपियन मुंबई को पुडुचेरी के खिलाफ 18 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा और टीम छह टीमों के ग्रुप में एक जीत से चार अंक के साथ अंतिम स्थान पर रही।

तमिलनाडु (+1.052), कर्नाटक (+0.789), बंगाल (-0.235) और पुडुचेरी (-1.360) के पांच मैचों में तीन-तीन जीत और दो-दो हार से समान 12 अंक रहे। तमिलनाडु और कर्नाटक से बेहतर नेट रन रेट के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। शीर्ष पर रहा तमिलनाडु क्वार्टर फाइनल में खेलेगा जबकि कर्नाटक को प्री क्वार्टर फाइनल में राजस्थान से भिड़ना है।

बड़ौदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसकी ओर से सिर्फ कृणाल पंड्या (38) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए और पूरी टीम 39 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई। दूसरा सर्वोच्च स्कोर अतिरिक्त 25 रन रहे।

तमिलनाडु की ओर से मणिमारन सिद्धार्थ, संदीप वारियर, वाशिंगटन सुंदर और संजय यादव ने दो-दो विकेट चटकाए।

तमिलनाडु के लिए यह छोटा स्कोर भी पहाड़ जैसा साबित हुआ और भार्गव भट (27 रन पर तीन विकेट), गुरजिंदर सिंह मान (सात रन पर दो विकेट) और पंड्या (16 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने टीम 20.2 ओवर में सिर्फ 73 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से संजय यादव 19 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।

थुंबा में कर्नाटक ने कप्तान मनीष पांडे की 90 रन की पारी की मदद से आठ विकेट पर 252 रन का स्कोर खड़ा किया। बंगाल की ओर से प्रदीप्त प्रमाणिक ने 48 रन देकर चार विकेट चटकाए।

इसके जवाब में बंगाल ने कप्तान सुदीप चटर्जी (63) और सलामी बल्लेबाज अभिषेक दास (58) के अर्धशतक तथा रित्विक रॉय चौधरी (49) की उम्दा पारी से 48.3 ओवर में छह विकेट पर 253 रन बनाकर जीत दर्ज की।

तिरुवनंतपुरम में पुडुचेरी की टीम पारस डोगरा (58) के अर्धशतक के बावजूद 46 ओवर में 157 रन पर सिमट गई। मुंबई की ओर से मोहित अवस्थी ने तीन जबकि धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी और तनुष कोटियान ने दो-दो विकेट चटकाए।

मुंबई की टीम इसके जवाब में सलामी बल्लेबाज आकर्षित गोमेल (70) के अर्धशतक के बावजूद 48.1 ओवर में 139 रन पर ढेर हो गई। पुडुचेरी की ओर से फाबिद अहमद ने 16 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि सागर उदेशी, सागर त्रिवेदी और भरत शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!