लाइव न्यूज़ :

विराट भाई, पोलार्ड से बात करके आत्मविश्वास लौटा : ईशान

By भाषा | Updated: October 5, 2021 23:07 IST

Open in App

शारजाह, पांच अक्टूबर खराब फॉर्म को अलविदा कहकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के अहम मैच में 25 गेंद में नाबाद 50 रन बनाकर मुंबई इंडियंस की जीत के सूत्रधारों में रहे बल्लेबाज ईशान किशन ने कहा कि विराट कोहली और कीरोन पोलार्ड से बात करके उनका खोया आत्मविश्वास लौटा ।

इस मैच से पहले आठ मैचों में महज 107 रन बनाने वाले ईशान खराब फॉर्म के कारण कुछ मैचों से बाहर रहे । उन्होंने वापसी करते हुए अपनी पारी में दस डॉट गेंदें खेलने के बाद 25 गेंद में नाबाद अर्धशतक जमाया ।

मैच के बाद उन्होंने कहा ,‘‘ वापसी करके और रन बनाकर अच्छा लग रहा है । हमने पहले फील्डिंग का सही फैसला लिया था क्योंकि गेंद बखूबी बल्ले पर नहीं आ रही थी ।’’

उन्होंने अपने फॉर्म में लौटने के बार में कहा ,‘‘ उतार चढाव खेल का हिस्सा है । मैने विराट भाई, हार्दिक भाई और केपी से बात की जिससे मेरा आत्मविश्वास लौटा । हमें अब अगले मैच में इस लय को बरकरार रखना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!