लाइव न्यूज़ :

हैंडबॉल को छोड़ हॉकी को अपनाने से जिंदगी बदल गयी: उदिता

By भाषा | Updated: June 28, 2021 13:10 IST

Open in App

बेंगलुरू, 28 जून तोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने को तैयार अग्रिम पंक्ति की खिलाड़ी उदिता ने कहा कि छह साल पहले हैंडबॉल छोड़ हॉकी से जुड़ने के फैसले ने उसके जीवन को पूरी तरह से बदल दिया।

देश के लिए 32 मैच खेलने वाली हरियाणा की 23 साल साल की यह खिलाड़ी 23 जुलाई से शुरू होने वाले तोक्यो खेलों के लिए घोषित की गयी 16 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा है।

हॉकी इंडिया से सोमवार को जारी विज्ञप्ति में उदिता ने कहा, ‘‘ यह आश्चर्यजनक है कि जीवन आपको कहाँ ले जाता है। मैंने छह साल पहले ही हॉकी खेलना शुरू किया था। इससे पहले मैं हैंडबॉल खेलती थी। शायद नियति के पास कुछ और योजना थीं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ मेरे हैंडबॉल कोच लगातार तीन दिनों तक अनुपस्थित थे जिसने मुझे वैकल्पिक खेल के रूप में हॉकी चुनने के लिए प्रेरित किया। हॉकी खेलने के विकल्प ने मेरे जीवन को पूरी तरह से बदल दिया।’’

सीनियर टीम के लिए 2017 में पदार्पण करने वाली उदिता 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता टीम का हिस्सा थी। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली है कि उन्हें अपने करियर में अब तक कुछ सबसे बड़े खेल आयोजनों में मौका मिला है।

उदिता ने कहा, ‘‘ घरेलू टूर्नामेंटों में कुछ प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद मुझे 2015 में जूनियर राष्ट्रीय शिविर के लिए चुना गया था। इसके बाद 2016 में मैंने जूनियर टीम के लिए पदार्पण किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी कप्तानी में जूनियर भारतीय टीम ने चौथे अंडर-18 महिला एशिया कप (2016) में कांस्य पदक जीता था। ’’

उदिता ने कहा, ‘‘ मैं बहुत भाग्यशाली रही हूं कि मुझे एशियाई खेलों और लंदन में विश्व कप जैसे कुछ सबसे बड़े आयोजनों में भारत के लिए खेलने का मौका मिला। हमने इन टूर्नामेंटों में एक टीम के रूप में कुछ शानदार प्रदर्शन किये थे।’’

तोक्यो खेलों की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर उदिता ने कहा कि अगले कुछ सप्ताह उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिन होने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय टीम का अभी सिर्फ एक ही चीज पर ध्यान है, और वह है तोक्यो। इसमें कोई शक नहीं कि अगले कुछ सप्ताह हमारे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिन होने जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अब हम जो कुछ भी करेंगे, वह हम तोक्यो ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने के उद्देश्य से करेंगे।’’

उदिता ने कहा कि उन्होंने रानी और वंदना कटारिया जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ रानी और वंदना के साथ अभ्यास करने से मैंने बहुत कुछ सीखा है। उन दोनों को काफी अनुभव है और उनके बीच बहुत अच्छा तालमेल है। उन्होंने मेरा काफी समर्थन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!