लाइव न्यूज़ :

तैराक साजन बायें कंधे के दर्द से निपटने के लिए दो सप्ताह का आयुर्वेदिक उपचार लेंगे

By भाषा | Updated: August 16, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त शीर्ष भारतीय तैराक साजन प्रकाश लंबे समय से चली आ रही बायें कंधे और गर्दन के बीच के दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए केरल में दो सप्ताह का आयुर्वेदिक उपचार लेंगे।

ओलंपिक के लिए ‘ए’ क्वालीफिकेशन हासिल करने वाले पहले भारतीय तैराक साजन को 2019 में स्लिप डिस्क (गर्दन की हड्डी में चोट) की समस्या हुई थी। इससे उबरने के बाद से तैराकी के दौरान उनके बाये हाथ में दर्द रहता था।

भारतीय ओलंपिक दल के साथ यहां पहुंचे साजन ने सोमवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ मैं आयुर्वेदिक इलाज कराने जा रहा हूं। यह दो सप्ताह तक चलेगा। इसमें मालिश आदि शामिल है, यह आपके शरीर को पूरी तरह से तरोताजा करने जैसा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं इस उपचार के बाद तैराकी शुरू करूंगा तो यह फिर से नयी शुरूआत की तरह होगा, जिसमें मुझे धीरे-धीरे लय हासिल करना होगी। यह भविष्य के लिए एक अच्छे निवेश की तरह है।’’

पिछले साल वैश्विक स्तर पर कोविड-19 लॉकडाउन लागू होने से पहले 27 वर्षीय बटरफ्लाई तैराकी विशेषज्ञ ने अपनी स्लिप डिस्क के लिए चार महीने का पुनर्वास कार्यक्रम पूरा किया था।

उन्होंने इसके बाद वापसी करते हुए तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफिकेशन समयसीमा खत्म होने से एक दिन पहले ‘ए’ कट हासिल किया था।

उन्होंने इस दौरान अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया लेकिन शत-प्रतिशत फिटनेस हासिल नहीं कर सके और तैराकी के समये बायें हाथ में दर्द रहता था।

साजन ने कहा, ‘‘मेरी गर्दन में स्लिप डिस्क है, जिसके कारण बायें कंधे में दर्द होता है। इससे मुझे कमजोरी महसूस होती है। मैं वास्तव में अपने बाएं हाथ से ठीक से खींच नहीं सकता हूं।’’

उन्होंने तोक्यो खेलों में दो स्पर्धाओं में भाग लिया था । वह पुरुषों की 200 मीटर और 100 मीटर बटरफ्लाई में से किसी भी स्पर्धा के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सके थे। वह अपनी पसंदीदा 200 मीटर बटरफ्लाई में 38 तैराकों में 24वें स्थान पर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!