लाइव न्यूज़ :

अगर आप स्वीप करना चाहते तो स्वीप करो : रोहित

By भाषा | Updated: February 13, 2021 20:06 IST

Open in App

चेन्नई, 13 फरवरी भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि वह अपने दिमाग में बहुत स्पष्ट थे क्योंकि अगर स्वीप शॉट खेलते हुए जरा सा भी संदेह आया तो टर्न होने वाली पिच में यह काफी मुश्किलों भरा हो सकता था।

सचिन तेंदुलकर की 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गयी 136 रन की शानदार पारी के बाद चेपॉक पर इतने शानदार स्वीप शॉट देखने को मिले और रोहित ने उस पिच पर अपनी टीम को बेहतरीन स्थिति में पहुंचा दिया जो तेजी से खराब हो रही है।

इंग्लैंड को आगे मुश्किलों का सामना करना होगा। रोहित ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘देर होने से पहले, आप वो काम शुरू कर दो जो आप करना चाहते हो और आप इसमें प्रयोगात्मक नहीं हो सकते। अगर आप स्वीप करना चाहते हो तो आप स्वीप करो। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते थे कि पिच कैसे तैयार की गयी है और हम जानते थे कि यह टर्न होगी। इसलिये हमने आज से पहले कुछ अच्छे ट्रेनिंग सत्र किये और जिन परिस्थितियों की उम्मीद थी, उसे देखते हुए उसी हिसाब से ट्रेनिंग की। ’’

रोहित ने कहा, ‘‘जब आप टर्निंग पिच पर खेलते हो, जहां आपको अति सक्रिय होना होता है तो आप प्रतिक्रिया करने वाले नहीं हो सकते। गेंदबाजों पर हावी होना अहम होता है और यह सुनिश्चित करना भी कि आप उनसे आगे हो। इसी को देखते हुए सांमजस्य बिठाना होता है। ’’

सफेद गेंद की टीम के उप कप्तान ने कहा, ‘‘अगर यह टर्न कर रही है तो कितना टर्न कर रही है। शॉट चयन पर फैसला करने से पहले इन तरह की चीजों का ध्यान रखना होता है। ’’

मोईन अली ने पहले भी भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला है और रोहित के लिये यह निहायती जरूरी था कि इंग्लैंड के सीनियर ऑफ स्पिनर को ‘रफ’ पर स्वीप करने की जरूरत है ताकि पगबाधा होने के किसी भी मौके को खत्म किया जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे इस मैच से पहले की तैयारियों से मदद मिली। मोईन अली जिस लाइन में गेंदबाजी कर रहा था, उससे समझने से भी मदद मिली। वह ‘रफ’ (गेंदबाजी से पिच पर होने वाले खुरदुरे निशान) पर गेंदबाजी कर रहा था इसलिये पगबाधा होने का थोड़ा सा मौका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: काउंटिंग से पहले बीजेपी नेता कुंदन सिंह के नोआपारा स्थित आवास पर बंदूकधारियों का हमला, तनाव बढ़ा | VIDEO

क्रिकेटIPL 2026: रघुवंशी और स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से एसआरएच के खिलाफ केकेआर की 7 विकेट से शानदार जीत

क्रिकेटकौन हैं लक्ष्मी मित्तल, IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक?

भारतबिहार को हरा भरा बनाने में जीविका दीदियां निभा रही हैं अहम भूमिका, पिछले छह वर्षों में 40000000 से भी अधिक किया गया पौधरोपण

भारतUP: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दावा, बंगाल की सत्ता में दीदी थीं और दीदी रहेंगी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!