लाइव न्यूज़ :

श्रीकांत और वर्मा दूसरे दौर में, प्रणय बाहर

By भाषा | Updated: November 3, 2021 22:28 IST

Open in App

सारब्रकेन (जर्मनी), तीन नवंबर भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को यहां जापान के कोकी वातानबे के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई।

छठे वरीय श्रीकांत ने वातानबे को 32 मिनट चले मुकाबले में 21-15 21-10 से शिकस्त दी।

एचएस प्रणय हालांकि पहले दौर में हार के साथ बाहर हो गए जबकि सौरभ वर्मा ने वाकओवर मिलने पर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस टूर्नामेंट को पहले सारलोरलक्स ओपन के रूप में जाना जाता था।

प्रणय को पुरुष एकल के 57 मिनट चले मुकाबले में अपने से खराब रैंकिंग वाले आयरलैंड के एनहाट एनगुएन के खिलाफ 21-16 17-21 7-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

दूसरी तरफ वर्मा को जर्मनी के मैक्स वेसकिर्चेन के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले में वाकओवर मिला। जर्मनी के खिलाड़ी के मुकाबले से हटने के कारण का पता नहीं चला है।

वर्मा अंतिम 16 चरण के मुकाबले में कनाडा के ब्रायन यंग और आठवें वरीय थाईलैंड के केंताफोन वैंगचारोन के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

आज ही शुभंकर डे को दक्षिण कोरिया के लीग डोंग क्युन से भिड़ना है जबकि महिला एकल में आकर्षी कश्यप पहले दौर के मुकाबले में तुर्की की नेस्लिहान यिगिट से भिड़ेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!