लाइव न्यूज़ :

श्रीहरि नटराज ने कई अड़चनों के बावजूद ‘ए’ मानक हासिल किया

By भाषा | Updated: June 30, 2021 19:55 IST

Open in App

(अपराजिता उपाध्याय)

नयी दिल्ली, 30 जून कोविड-19 महामारी के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से श्रीहरि नटराज की ट्रेनिंग में बार-बार बाधायें आती रहीं लेकिन भारत के इस शीर्ष तैराक को पूरा भरोसा था कि वह तोक्यो ओलंपिक के लिये ‘ए’ कट हासिल कर पायेंगे।

जब पिछले साल दुबई में दो महीने का राष्ट्रीय शिविर आयोजित किया था तो नटराज मार्च के मध्य से सितंबर तक तरणताल में नहीं उतर पाये थे।

स्वदेश लौटने के बाद पाबंदियों में थोड़ी ढील दी गयी और उन्होंने बेंगलुरू में ट्रेनिंग शुरू की लेकिन जब भी राज्य में कोविड-19 वायरस के मामले बढ़ते तो सबसे पहले तरणतालों को ही बंद किया जाता।

लेकिन 20 साल के इस तैराक ने इन परेशानियों के बावजूद बुधवार को आधिकारिक रूप से तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया जब तैराकी की विश्व संस्था ने रोम में सेटे कोली ट्राफी में पुरूषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक टाइम ट्रायल में उनके ‘ए’ कट को मंजूरी दे दी।

नटराज ने पीटीआई से कहा, ‘‘लॉकडाउन ने काफी प्रभावित किया लेकिन अगर शुरूआत अच्छी होती तो काफी फर्क पड़ता। लेकिन लॉकडाउन लगने का भी कारण था और मेरा इस पर कोई नियंत्रण नहीं था इसलिये पुरानी बात सोचने का कोई मतलब नहीं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इंतजार करता रहा और संयम बरतते हुए भविष्य के लिये कोशिश करता रहा। ’’

यह पूछने पर कि लॉकडाउन के दौरान ऐसा समय भी आया जब उन्हें लगा हो कि वह ‘ए’ कट हासिल नहीं कर पायेंगे तो नटराज ने तुंरत जवाब दिया, ‘‘एक बार भी नहीं। ’’

नटराज सीधे ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल करने वाले दूसरे भारतीय और युवा तैराक हैं।

उन्होंने स्वीकार किया कि तरणताल से बाहर रहने के कारण उन्हें खुद के साथ समय बिताने का मौका मिला जो वह पहले नहीं कर पाते थे।

नटराज ने कहा, ‘‘मैं इसका आनंद ले रहा था क्योंकि मैंने कभी भी पहले एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली थी। मैंने कुछ वजन भी बढ़ा लिया। लेकिन एक बार तरणताल में वापसी के बाद सबकुछ अलग हो गया क्योंकि मैंने अधिक अभ्यास करके ज्यादा कैलोरी कम करना शुरू कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!