लाइव न्यूज़ :

स्क्वाश चैलेंजर: हैरिटी ने पुरूषों के फाइनल में मनगांवकर को हराया

By भाषा | Updated: April 2, 2021 18:17 IST

Open in App

चेन्नई, दो अप्रैल अमेरिका के टॉड हैरिटी ने दूसरे एचसीएल एसआरएफआई इंडियन टूर-चेन्नई चरण एक के पुरुष फाइनल में शुक्रवार को शीर्ष वरीय भारत के महेश मनगांवकर को शिकस्त दी।

दूसरी वरीयता प्राप्त हैरिटी ने यहां भारतीय स्क्वाश अकादमी में खेले गये फाइनल को 11-9, 11-6, 7-11, 2-11, 11-0 से अपने नाम किया।

दुनिया के 52वें नंबर के खिलाड़ी हैरिटी ने रैंकिंग में अपने से पांच स्थान ऊपर काबिज भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ शुरुआती दो गेम में जीत दर्ज कर शानदार शुरूआत की।

शुरूआती दो गेम में पिछड़ने के बाद भी 27 साल के भारतीय खिलाड़ी ने शानदार वापसी की और तीसरा गेम सात मिनट तथा चौथा गेम छह मिनट में अपने नाम किया।

हैरिटी ने इसके बाद पांचवें गेम में भारतीय खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और 51 मिनट तक चले मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

महिलओं के फाइनल में मिस्र की हाना मोएटाज ने हमवतन मलाक कमल को महज 22 मिनट में 11-3 11-9 11-5 से मात दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!