खेल विश्वविद्यालय पटियाला में मिल्खा सिंह के नाम पर होगी पीठ
By भाषा | Published: June 19, 2021 05:05 PM2021-06-19T17:05:47+5:302021-06-19T17:05:47+5:30
चंडीगढ़, 19 जून पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को घोषणा की कि खेल विश्वविद्यालय पटियाला में मिल्खा सिंह के नाम पर पीठ स्थापित की जाएगी।
अपने जमाने के दिग्गज ट्रैक एवं फील्ड एथलीट मिल्खा सिंह का शुक्रवार की रात को कोविड-19 से जुड़ी जटिलताओं के कारण निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री ने मिल्खा सिंह के सेक्टर-8 स्थित आवास के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘हम खेल विश्वविद्यालय पटियाला में मिल्खा सिंह पीठ स्थापित करने जा रहे हैं। ’’
अमरिंदर सिंह और राज्य के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह मिल्खा के पुत्र जीव और अन्य परिजनों के पास शोक व्यक्त करने के लिये आये थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।