लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: एशियन गेम्स का हुआ आगाज, नॉटिंघम टेस्ट का पहला दिन कोहली-रहाणे के नाम

By विनीत कुमार | Updated: August 19, 2018 10:27 IST

Sports top Headlines: खेल जगत में कौन सी खबरें रही शनिवार (18 अगस्त) को छाई और आज किन खबरों पर रहेंगी निगाहें...

Open in App

नई दिल्ली, 19 अगस्त: इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में मिली हार के बाद आखिरकार भारतीय टीम तीसरे टेस्ट में बदली-बदली और ज्यादा निश्चय के साथ खेलती नजर आई। पहले दिन जहां विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने शानदार पारी खेल भारत को 300 के पार पहुंचाने में मदद की वही, पहला टेस्ट खेल रहे ऋषभ पंत भी अभी तक अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर इंडोनेशिया में 18वें एशियन गेम्स का भी शनिवार को रंगारंग आगाज हो गया।

Ind Vs Eng 3rd Test: भारत पहले दिन 300 के पार

कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने इस सीरीज में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को छह विकेट पर 307 रन बना लिए हैं। कोहली शतक से सिर्फ तीन रन से चूक गए। उन्होंने 152 गेंद में 97 रन बनाये जबकि रहाणे भी तिहरे अंक की ओर बढते दिख रहे थे लेकिन 81 रन पर आउट हो गए। (पूरी खबर पढ़ें)

पंत पहले ही टेस्ट में छक्का लगाकर खाता खोलने वाले पहले भारतीय

इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में जारी तीसरे टेस्ट से इंटरनेशनल टेस्ट में कदम रखने वाले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक नायाब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह डेब्यू टेस्ट में छक्का लगाकर खाता खोलने वाले दुनिया के 12वें और भारत के पहले खिलाड़ी बन गये हैं। पंत ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन आदिल राशिद की ओर से फेंकी गई पारी के 78वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। (पूरी खबर पढ़ें)

Asian Games 2018: रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज

18वें एशियन गेम्स की शनिवार को रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ शुरुआत हो गई। इंडोनेशिया की सांस्कृतिक विरासत, विश्व शांति के लिये संदेश और यातायात की चिर परिचित समस्या की बानगी की प्रदर्शनी के बीच स्थानीय कलाकारों दर्शकों का मन मोह लिया। दो सप्ताह तक चलने वाले इन खेलों में 45 देशों के 11000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। (पूरी खबर पढ़ें)

Asian Games: आज भारत के मैच का पूरा कार्यक्रम

ओपनिंग सेरेमनी के साथ 18वें एशियन गेम्स का आगाज हो गया है। भारत ने इन खेलों के लिए 572 एथलीटों समेत कुल 804 सदस्यीय भारीभरकम दल भेजा है। अठारहवें एशियाई खेलों में प्रतिस्पर्धा के पहले दिन रविवार को विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों और टीमों का कार्यक्रम इस प्रकार है। (पूरी खबर पढ़ें)

डिविलियर्स का खुलासा

इस साल मई में स्टार क्रिकेटरएबी डिविलियर्स के अचानक संन्यास के फैसले ने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी20 खेलने के बाद मई 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार डिविलियर्स के महज 34 साल की उम्र में ही संन्यास के फैसले से फैंस हैरान और निराश दोनों हुए थे। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :खेलभारत vs इंग्लैंडविराट कोहलीऋषभ पंतएशियन गेम्सएबी डिविलियर्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटक्या ऋषभ पंत वास्तव में सलामी बल्लेबाज हैं?, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान से पूछे कई सवाल?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

क्रिकेटसलामी बल्लेबाज फेल हो रहे पंत, 6 पारी में एक फिफ्टी, 6 पारी और 132 रन

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!