Ind Vs Eng: ऋषभ पंत का कमाल, अपने पहले ही टेस्ट में छक्का लगाकर खाता खोलने वाले पहले भारतीय बने

इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार से शुरू हुए नॉटिंघम टेस्ट में ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया।

By विनीत कुमार | Published: August 18, 2018 11:16 PM2018-08-18T23:16:13+5:302018-08-18T23:16:13+5:30

india vs england rishabh pant becomes the first Indian batsman to open his test account with six | Ind Vs Eng: ऋषभ पंत का कमाल, अपने पहले ही टेस्ट में छक्का लगाकर खाता खोलने वाले पहले भारतीय बने

इंग्लैंड के खिलाफ छक्का लगाते हुए पंत (Photo- AFP)

googleNewsNext

नॉटिंघम, 19 अगस्त: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में जारी तीसरे टेस्ट से इंटरनेशनल टेस्ट में कदम रखने वाले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक नायाब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह डेब्यू टेस्ट में छक्का लगाकर खाता खोलने वाले दुनिया के 12वें और भारत के पहले खिलाड़ी बन गये हैं। पंत ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन आदिल राशिद की ओर से फेंकी गई पारी के 78वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। 

पंत का इंटरनेशनल टेस्ट में यह दूसरा ही गेंद था, जिसका सामना वे कर रहे थे। हालांकि, पंत ने बेहद आसानी से गूगली को पढ़ लिया और बॉलर के सिर के ऊपर से हवा में शॉट खेल दिया। पहली गेंद पंत ने कोई रन नहीं बनाया था। पंत भारत को पांचवां झटका लगने के बाद बैटिंग करने आए थे। पांचवें विकेट के रूप में विराट कोहली 97 रन बनाकर आदिल राशिद का शिकार हुए।

डेब्यू टेस्ट में छक्का लगाकर खाता खोलने वाले खिलाड़ी

एरिक फ्रीमैन (ऑस्ट्रेलिया)
कैर्लिस्ल बेस्ट (वेस्टइंडीज)
कीथ डेबेनग्वा (जिम्बाब्वे)
डेल रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)
सैफिउल इस्लाम (बांग्लादेश)
जाहुरुल इस्लाम (बांग्लादेश)
अल-अमिन हुसैन (बांग्लादेश)
मार्क क्रेग (न्यूजीलैंड)
धनंजय डि सिल्वा (श्रीलंका)
कमरुल इस्लाम रब्बी (बांग्लादेश)
सुनील एंब्रीस (वेस्टइंडीज)
ऋषभ पंत (भारत)

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार से शुरू हुए नॉटिंघम टेस्ट में ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया। इसके साथ ही ऋषभ पंत भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 291वें खिलाड़ी बन गए हैं। पंत को तीसरे टेस्ट में दिनेश कार्तिक की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है। कप्तान विराट कोहली ने तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले ऋषभ पंत को पूरी टीम की मौजूदगी में टेस्ट कैप सौंपी।

ऋषभ पंत भारत के लिए फरवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ ही पहले ही अपना टी20 डेब्यू कर चुके हैं। अब तक उन्होंने 4 टी20 मैचों में 73 रन बनाए हैं। पंत ने हाल में भारत-ए के लिए इंग्लैंड दौरे पर भी शानदार प्रदर्शन किया है और तीन अर्धशतकों की मदद से 189 रन बनाए हैं। 

Open in app