लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ, दिल्ली-मुंबई विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

By विनीत कुमार | Updated: October 15, 2018 07:28 IST

Sports Top News: भारत ने टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज का किया सूपड़ा साफ, जानिए 14 अक्टूबर को खेल में सुर्खियों में रहीं खबरें

Open in App

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत हासिल कर दो मैचों की सीरीज पर रविवार को 2-0 से कब्जा कर लिया। वहीं, दिल्ली और मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। मुंबई ने जहां बिहार को हराया वहीं, दिल्ली ने हरियाणा को मात दी। पढ़ें तमाम बड़ी खेल खबरें-

IND Vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराया

उमेश यादव (133/10) की करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को हैदराबाद टेस्ट में 10 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली है। मैच के तीसरे दिन भारत के सामने दूसरी पारी में जीत के लिए 72 रनों का लक्ष्य था जिसे उसने आसानी से बिना किसी नुकसान के 17वें ओवर में हासिल कर लिया। पृथ्वी शॉ ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। (पूरी खबर पढ़ें)

दिल्ली विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

 हरियाणा के खिलाफ धमाकेदार शतक की बदौलत कप्तान गौतम गंभीर ने जहां रविवार को दिल्ली को विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई वहीं, एक खास रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिया। गौतम गंभीर लिस्ट-ए क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले 9वें भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। गंभीर ने ये कारनामा अपने 37वें जन्मदिन पर रविवार को किया। (पूरी खबर पढ़ें)

बिहार को हराकर मुंबई सेमीफाइनल में

तुषार देशपांडे (23/5) और शम्स मुलानी (18/3) की घातक गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने रविवार को बिहार को हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए बिहार की टीम केवल 69 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद मुंबई ने 13वें ओवर में एक विकेट खोकर 70 रन बनाते हुए आसान जीत दर्ज कर ली। (पूरी खबर पढ़ें)

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को हुई 'रहस्यमयी बीमारी'

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स का कहना है कि एक रहस्यमी बीमारी की वजह से उनका करियर खत्म हो सकता है। हेस्टिंग्स ने कहा है कि वह जब भी गेंदबाजी करते हैं उन्हें खांसी के साथ खून आता है। ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट्स में खेल चुके 32 वर्षीय ऑलराउंडर हेस्टिंग्स ने कहा है कि उनकी स्थिति दिन-प्रतिदन बिगड़ती जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)

धोनी का विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने से इनकार

राष्ट्रीय चयन समिति को तब शर्मसार होना पड़ा जब महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल में खेलने से इनकार कर दिया जबकि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दो दिन पहले सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की थी। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :भारत Vs वेस्टइंडीजविजय हजारे ट्रॉफीगौतम गंभीरएमएस धोनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!