Sports Top Headlines: महिला टी20 एशिया कप फाइनल के लिए भारत की उम्मीद बरकरार, पढ़ें बड़ी खेल खबरें
By सुमित राय | Published: June 8, 2018 07:38 AM2018-06-08T07:38:22+5:302018-06-08T07:38:22+5:30
खेल की किन खबरों ने गुरुवार (7 जून) को मचाई हलचल और आज क्या होगा मैदान पर, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ...
नई दिल्ली, 8 जून। पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शिकस्त के बाद वापसी करते हुए भारत ने महिला एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में श्रीलंका में सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें जीवंत रखी है। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
T20 में ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं मिताली राज
भारतीय महिला टीम की स्टार क्रिकेटर मिताली राज ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली। वह ऐसा करने वाली भारत की पहली और दुनिया की सातवीं महिला क्रिकेटर बन गई हैं। मिताली राज ने श्रीलंका के खिलाफ 23 रनों की पारी खेलते हुए टी-20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में अर्जुन तेंदुलकर का चयन
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है। जुलाई में होने वाले इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने गुरुवार को टीम की घोषणा की। अर्जुन पिछले हफ्ते धर्मशाला में आयोजित हुए अंडर-19 ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा थे और माना जा रहा है कि वहां उन्होंने अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
सलमान खान ने किया खुलासा, क्यों कोहली नहीं धोनी को करते हैं पसंद ?
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग से सभी अच्छे से वाकिफ हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का भी ना है और वो धोनी के जबरदस्त फैन हैं। धोनी की फैन फॉलोइंग की लिस्ट में सिर्फ सलमान ही नहीं, उनके पिता सलीम खान का भी नाम है। इस बात का खुलासा सलमान खान ने अपने शो 'दस का दम' में किया। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
विराट कोहली को चौथी बार मिलेगा पॉली उमरीगर अवॉर्ड
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानत किया जाएगा। कोहली को ये अवॉर्ड पिछले दो सीजन (2016-17, 2017-18) में इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए दिया जा रहा है। बीसीसीआई ने ये घोषणा गुरुवार को की। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
फ्रेंच ओपन: क्वार्टर में हारकर बाहर हुईं शारापोवा, सेमीफाइनल में हालेप-मुगुरुजा का मुकाबला
साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन में वर्ल्ड नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप ने बुधवार को क्वार्टर फाइनल में पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 जर्मनी की एंजेलिके केर्बर को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन की गर्बिने मुगुरुजा ने रूस की मारिया शारापोवा को हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब सेमीफाइनल में हालेप का मुकाबला गर्बिने मुगुरुजा से होगा। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)