लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्रालय ने खेल विकास योजनाओं के लिए पिछले पांच साल में 6,801.30 करोड़ रुपये जारी किए

By भाषा | Updated: December 21, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि उनके मंत्रालय ने पिछले पांच साल में विभिन्न खेल विकास योजनाओं के तहत छह हजार 801 करोड़ 30 लाख रुपये जारी किए।

इस साल की शुरुआत में किरेन रीजीजू की जगह युवा मामलों और खेल मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले ठाकुर ने कहा कि मंत्रालय को सात हजार 72 करोड़ 28 लाख रुपये जारी किए गए थे।

ठाकुर ने लोकसभा में लिखित जवाब में सूचित किया, ‘‘पिछले पांच साल में सात हजार 72 करोड़ 28 लाख रुपये आवंटित किए गए और मंत्रालय ने विभिन्न खेल विकास योजनाओं के तहत छह हजार 801 करोड़ 30 लाख रुपये जारी किए।’’

खेल राज्यों से जुड़ा मामला है इसलिए ग्राम स्तर पर लोगों के लिए खेल सुविधा मुहैया करना प्राथमिक रूप से राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की सरकार का काम है और केंद्र सरकार उनका सहयोग करती है।

युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय हालांकि ग्राम स्तर सहित देश भर में खेल विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चलाता है जिसमें खेलो इंडिया योजना, राष्ट्रीय खेल महासंघों को सहायता, अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उनके कोच को विशेष पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पेंशन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय खेल कल्याण कोष, राष्ट्रीय खेल विकास कोष, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के जरिए खेल ट्रेनिंग केंद्रों का संचालन शामिल है।

कोष का आवंटन योजना के आधार पर किया जाता है, राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के आधार पर नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!