लाइव न्यूज़ :

स्पेनिश युवा अलकाराज ने दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी सिटसिपास को हराया

By भाषा | Updated: September 4, 2021 08:59 IST

Open in App

न्यूयॉर्क , चार सितंबर (एपी) रफेल नडाल के वारिस कहे जा रहे स्पेन के 18 वर्ष के कार्लोस अलकारेज ने अपनी प्रतिभा की बानगी पेश करते हुए अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी स्टेफानोस सिटसिपास को हराकर उलटफेर कर दिया । अलकारेज ने चार घंटे तक चला मुकाबला 6 . 3, 4 . 6, 7 . 6, 0 . 6, 7 . 6 से जीता । वह 1989 के बाद से अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचने वाले सबसे युवा पुरूष खिलाड़ी बन गए । पीट सम्प्रास और माइकल चांग ने 1989 में यह कमाल किया था । अमेरिकी ओपन में इस साल पूरी तादाद में जमा दर्शकों ने ‘लेट्स गो कार्लोस’ के नारे लगाकर उनकी हौसलाअफजाई की । इससे पहले गारबाइन मुगुरूजा , सिमोना हालेप और एंजेलिक करबर तीसरे दौर में जीत गई । मुगुरूजा ने तीन बार की उपविजेता विक्टोरिया अजारेंका को 6 . 4, 3 . 6, 6 . 2 से हराया । अब उनका सामना फ्रेंच ओपन चैम्पियन बारबोरा क्रेइसिकोवा से होगा । पांच साल पहले यहां खिताब जीतने वाली करबर ने 2017 की चैम्पियन स्लोएने स्टीफेंस को 5 . 7, 6 . 2, 6 . 3 से मात दी । हालेप ने एलेना रिबाकिना को 7 . 6, 4 . 6, 6 . 3 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वCarlos Alcaraz wins US Open 2025: 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज कर दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी अल्काराज, यानिक सिनर को हराकर अमेरिकी ओपन चैंपियन

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेलWimbledon final 2024 Highlights: उम्र 22 साल और 4 ग्रैंडस्लैम खिताब, किसी भी खिलाड़ी ने 22 साल होने से पहले अल्काराज से ज्यादा खिताब नहीं जीते

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!