लाइव न्यूज़ :

Spanish Football League La Liga: गेटाफे ने गोलरहित ड्रा पर रोका, लगातार तीसरा मैच बार्सिलोना गोल करने में फेल, रीयाल मैड्रिड से अभी भी 11 अंक आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2023 22:12 IST

Spanish Football League La Liga: रीयाल मैड्रिड का ध्यान अभी चैंपियंस लीग और कोपा डेल रे कप पर टिका है। उसने स्पेनिश लीग में शनिवार को कैडिज को 2-0 से हराया था।

Open in App
ठळक मुद्देबार्सिलोना ने ला लीगा में रविवार को अपना मैच गेटाफे से गोलरहित ड्रा खेला।लगातार तीसरा मैच है जिसमें बार्सिलोना गोल करने में नाकाम रहा।बार्सिलोना के अब 29 मैचों में 73 जबकि रीयाल मैड्रिड के इतने ही मैचों में 62 अंक हैं।

Spanish Football League La Liga: बार्सिलोना के लिए जीत अचानक ही दूर की कौड़ी बन गई है लेकिन स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में दोहरे अंक की बढ़त के कारण वह अब भी खिताब का प्रबल दावेदार बना हुआ है। बार्सिलोना ने ला लीगा में रविवार को अपना मैच गेटाफे से गोलरहित ड्रा खेला।

यह लगातार तीसरा मैच है जिसमें बार्सिलोना गोल करने में नाकाम रहा। इससे अब उसकी दूसरे नंबर पर काबिज रीयाल मैड्रिड पर केवल 11 अंकों की बढ़त रह गई है। रीयाल मैड्रिड का ध्यान अभी चैंपियंस लीग और कोपा डेल रे कप पर टिका है। उसने स्पेनिश लीग में शनिवार को कैडिज को 2-0 से हराया था।

बार्सिलोना के अब 29 मैचों में 73 जबकि रीयाल मैड्रिड के इतने ही मैचों में 62 अंक हैं। बार्सिलोना 2019 के बाद ला लीगा में पहला खिताब जीतने की कवायद में है। उसने इससे पहले गिरोना के खिलाफ मैच भी गोलरहित ड्रा खेला था जबकि कोपा डेल रे सेमीफाइनल में उसे रियाल मैड्रिड ने 4-0 से हराया था।

इस बीच एटलेटिको मैड्रिड ने एंटोनी ग्रीजमैन के दो गोल की मदद से अल्मेरिया को 2-0 से पराजित किया और लीग में अपने अजेय अभियान को 13 मैचों तक पहुंचाया। एटलेटिको 29 मैचों में 60 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। अन्य मैचों में सेविला ने वैलेंसिया को जबकि गिरोना ने एल्ची को 2-0 के समान अंतर से हराया। 

टॅग्स :Real MadridFootball
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!