लाइव न्यूज़ :

Spanish Football League La Liga 2023: 80000 फैंस सड़क पर उतरे, मेसी के बार्सिलोना छोड़ने के बाद टीम चैंपियन, पुरुष और महिला खिताब पर कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2023 11:37 IST

Spanish Football League La Liga 2023: बार्सिलोना की पुरुष टीम ने एस्पेनियोल को 4-2 से हराकर 2019 के बाद स्पेनिश लीग में अपना पहला खिताब सुनिश्चित किया।

Open in App
ठळक मुद्देलियोनेल मेसी के बार्सिलोना छोड़ने के बाद यह पहला अवसर है जबकि टीम ने ला लीगा का खिताब जीता है।बार्सिलोना की महिला टीम दो सप्ताह पहले ही खिताब अपने नाम सुनिश्चित कर चुकी थी। टीम के खिलाड़ियों ने सोमवार को बार्सिलोना में खुली बस में परेड करके अपने प्रशंसकों के साथ जीत का जश्न मनाया।

Spanish Football League La Liga 2023: बार्सिलोना की स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में पुरुष और महिला टीमों के खिताब जीतने का जश्न मनाने के लिए लगभग 80,000 प्रशंसक यहां सड़कों पर उतर आए। बार्सिलोना की पुरुष टीम ने एस्पेनियोल को 4-2 से हराकर 2019 के बाद स्पेनिश लीग में अपना पहला खिताब सुनिश्चित किया।

लियोनेल मेसी के बार्सिलोना छोड़ने के बाद यह पहला अवसर है जबकि टीम ने ला लीगा का खिताब जीता है। बार्सिलोना की महिला टीम दो सप्ताह पहले ही खिताब अपने नाम सुनिश्चित कर चुकी थी। इन दोनों टीम के खिलाड़ियों ने सोमवार को बार्सिलोना में खुली बस में परेड करके अपने प्रशंसकों के साथ जीत का जश्न मनाया।

प्रशंसक गीत गा रहे थे और बार्सिलोना का ध्वज लहरा रहे थे। बार्सिलोना की पुरुष टीम ने जो शर्ट पहन रखी थी उस पर लिखा था,‘‘ ला लीगा हमारा है और भविष्य भी।’’ महिलाओं की शर्ट पर लिखा था,‘‘ हम साथ खेले, हम साथ जीते।’’ बार्सिलोना की पुरुष टीम ने चार दौर पहले ही ला लीगा में अपना 27 वां खिताब सुनिश्चित किया।

उसके 34 मैचों में 85 अंक हो गए हैं जबकि उसके करीबी प्रतिद्वंदी रियाल मैड्रिड के 34 मैचों में 71 अंक हैं। बार्सिलोना ने इस साल स्पेनिश सुपर कप भी जीता था। बार्सिलोना की महिला टीम ने भी चार मैच पहले ही अपना आठवां खिताब सुनिश्चित कर दिया था। वह जून में महिला चैंपियंस लीग के फाइनल में वोल्फ्सबर्ग से भिड़ेगी। 

टॅग्स :SpainLionel Messi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!