लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को पहले टी20 में हराया

By भाषा | Updated: July 20, 2021 14:37 IST

Open in App

डबलिन, जुलाई (एपी) आयरलैंड को अपने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 33 रन से पराजय का सामना करना पड़ा ।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 165 रन बनाये । कैगिसो रबाडा ने आखिरी ओवर में चार चौके जड़े । जवाब में आयरलैंड ने आठवें ओवर में ही पांच विकेट 46 रन पर गंवा दिये थे । बीस ओवर पूरे होने पर टीम नौ विकेट पर 132 रन ही बना सकी ।

वनडे श्रृंखला 1 . 1 से ड्रा रहने के बाद टी20 से उम्मीद बंधी थी लेकिन पहला ही मैच एकतरफा रहा ।

आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने जॉर्ज लिंडे की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए । केविन ओब्रायन को रबाडा ने पहली गेंद पर रवाना कर दिया ।

जॉर्ज डॉकरेल और एंडी बालबर्नी को लुंगी एंगिडी ने विकेट के पीछे लपकवाया । आयरलैंड के पांच विकेट 46 रन पर गिर गए जब आखिरी मैच में शतक जमाने वाले सिमी सिंह चार रन बनाकर तबरेज शम्सी की गेंद पर बोल्ड हुए । शम्सी ने 27 रन देकर चार विकेट लिये । आखिरी जोड़ी बैरी मैकार्थी और जोश लिटिल ने 44 रन की नाबाद साझेदारी की ।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के लिये एडेन मार्कराम ने सर्वाधिक 39 रन बनाये । रबाडा ने आखिरी ओवर में चार चौकों समेत 17 रन जोड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!