लाइव न्यूज़ :

Road To Gold: ओला कैब के अभियान के समर्थन में आए बिंद्रा, गांगुली, योगेश्वर समेत कई दिग्गज

By भाषा | Updated: August 6, 2018 17:01 IST

कंपनी ओला ने 'रोड टू गोल्ड' अभियान शुरू किया है जिसमें ग्राहक हर यात्रा के लिए एक रुपये का योगदान दे सकते हैं।

Open in App

बेंगलुरु, 6 अगस्त: अभिनव बिंद्रा और योगेश्वर दत्त जैसे ओलंपिक पदक विजेताओं के अलावा पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभा विकसित करने के लिए ‘क्राउड-फंडिंग’ (लोगों से पैसा इकट्ठा करना) अभियान का समर्थन किया हैं। ऑनलाइन कैब कंपनी ओला ने 'रोड टू गोल्ड' अभियान शुरू किया है जिसमें ग्राहक हर यात्रा के लिए एक रुपये का योगदान दे सकते हैं। यह अभियान उन सभी 110 शहरों में शुरू की गयी है जहां कंपनी कैब सेवा मुहैया कराती है।

कंपनी ने कहा, 'इससे जमा किये गये कोष का इस्तेमाल देश के विभिन्न इलाकों से खेल प्रतिभाओं की पहचान करने के लिए किया जाएगा। इस प्रतिभाओं को गांगुली, महेश भूपति, बिंद्रा और योगेश्वर जैसे खेल के दिग्गजों से सहायता और मार्गदर्शन मिलेगा।' 

इस अभियान का प्रचार बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ के सितारे करेंगे। ओला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पल्लव सिंह ने कहा, 'हम जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी कर खुश है दोनों क्रमश: खेल और मनोरंजन जगत के बड़े समर्थक रहे हैं। हम सब का सपना है कि प्रतिभाओं की पहचान कर उसे पदक विजेता प्रदर्शन करने वाला बनाया जाये।'

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :ओलाएशियन गेम्ससौरव गांगुलीमहेश भूपतिअभिनव बिंद्रायोगेश्वर दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

क्रिकेटकौन हैं जॉन मूनी?, हेमांग बदानी, मुनाफ पटेल, इयान बेल और वेणुगोपाल राव के साथ दिल्ली कैपिटल्स में करेंगे काम?

क्रिकेटभारत-पाकिस्तान महामुकाबलाः उस्मान तारिक को लेकर क्या बोले सौरव गांगुली और हरभजन सिंह?

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

भारत7 फरवरी को पूरे देश में ओला, उबर, रैपिडो ड्राइवरों की हड़ताल, शोषण और न्यूनतम बेस किराए की कमी के खिलाफ 'ऑल-इंडिया ब्रेकडाउन' का ऐलान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!