लाइव न्यूज़ :

स्किलिंग ओपन शतरंज: गुजराती का पहले दौर में फिरौजा से होगा सामना

By भाषा | Updated: November 21, 2020 18:53 IST

Open in App

चेन्नई, 21 नवंबर ग्रैंडमास्टर विदित एस गुजराती रविवार से शुरू हो रहे स्किलिंग ओपन ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी होंगे और अपने अभियान की शुरूआत ईरान के अलीरेजा फिरौजा के खिलाफ करेंगे।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन टूर्नामेंट के स्टार सुसज्जित 16 खिलाड़ियों के दल में शीर्ष पर होंगे। यह टूर्नामेंट 15 लाख चैम्पियंस शतरंज टूर की शुरूआती प्रतियोगिता है।

भारत के तीसरे नंबर के खिलाड़ी गुजराती ने कहा कि वह टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं, जिसमें मैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलूंगा। ’’

सफेद मोहरों के साथ युवा ईरानी खिलाड़ी के खिलाफ अपना अभियान शुरू करने के बाद गुजराती रविवार को ही और दौर खेलेंगे। उनका सामना अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन, पालैंड के जान क्रिस्तोफ डुडा, चीन के डिंग लिरेन और नीदरलैंड के अनीश गिरी से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!