लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के लिये छह टीमों का आईपीएल शुरू करना चाहिए: मंधाना

By भाषा | Updated: August 18, 2021 15:24 IST

Open in App

भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना मानती हैं कि महिलाओं की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरूआत छह टीमों से करने के लिये देश के क्रिकेट में काफी गहराई मौजूद है जिससे राष्ट्रीय टीम के लिये ‘बेंच स्ट्रेंथ’ सुधारने में मदद मिल सकती है। मंधाना ने कहा कि इस ट्वेंटी20 लीग (आईपीएल) के आने के बाद पुरूषों के क्रिकेट में घरेलू खिलाड़ियों के खेल के स्तर में काफी सुधार हुआ है और ऐसा ही महिलाओं के क्रिकेट में भी हो सकता है। रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर इस 25 वर्षीय स्टाइलिश बल्लेबाज ने कहा, ‘‘पुरूष और महिला खिलाड़ियों के लिये खेलने के लिये एक समान ही राज्य हैं। इसलिये जब पुरूषों का आईपीएल शुरू हुआ तो तब भी इतनी ही संख्या में राज्य थे। लेकिन साल दर साल खिलाड़ियों के खेल का स्तर बढ़ता ही गया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज जो आईपीएल है, यह 10 या 11 साल पहले भी ऐसा ही था। मुझे लगता है कि महिलाओं के क्रिकेट के लिये भी यह समान ही है। हमारे पास क्रिकेट खेलने वाली उतनी ही खिलाड़ी हैं। ’’ मंधाना ने कहा, ‘‘अभी मुझे लगता है कि हम पांच या छह टीमों से अच्छी शुरूआत कर सकते हैं और शायद एक या दो साल में इसे आठ टीमों का कर सकते हैं। लेकिन जब तक हम इसे शुरू नहीं करते तब तक हम जान नही पायेंगे। ’’ उन्हें लगता है कि आईपीएल लीग महिलाओं को सही तरह का ‘एक्सपोजर’ दे सकती है जो उनके खेल को सुधारने के लिये जरूरी है। मंधाना ने कहा, ‘‘पांच-छह टीमों से हम शुरूआत कर सकते हैं। लेकिन आठ टीमों के बारे में मैं निश्चित नहीं हूं कि यह कैसे होगी। लेकिन मुझे लगता है कि हमें पांच या छह टीमों से शुरू करने की जरूरत है ताकि हम जल्द ही आठ टीमों तक पहुंच सकें। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जब तक हम शुरूआत नहीं करते, तब तक हम अपनी खिलाड़ियों को अलग तरह के स्तर तक पहुंचने के लिये ‘एक्सपोजर’ नहीं दे पायेंगे। ’’ मंधाना ने कहा कि महिलाओं की बिग बैश लीग ने आस्ट्रेलिया की ‘बेंच स्ट्रेंथ’ में काफी सुधार किया है और ऐसा ही महिलाओं की आईपीएल से भारत में किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं चार साल पहले बिग बैश लीग में खेली थी और अब उनके खेल का स्तर काफी अलग है। आप क्रिकेट आस्ट्रेलिया में देख सकते हो, जहां उनकी 40 से 50 खिलाड़ी किसी भी दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिये तैयार हैं। ’’ मंधाना ने कहा, ‘‘इसलिये मैं सचमुच चाहती हूं कि भारतीय क्रिकेट में ऐसा हो। मुझे लगता है कि आईपीएल इसमें बड़ी भूमिका अदा कर पायेगा। ’’ भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस समय महिलाओं के लिये सिर्फ एक टी20 चैलेंजर आयोजित करता है जिसमें तीन टीमें - ट्रेलब्लेजर्स, सुपरनोवाज और वेलोसिटी - भाग लेती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

क्रिकेटडरबन, जोहानिसबर्ग और बेनोनी में होंगे 5 मैच की टी20 सीरीज?, टीम इंडिया की घोषणा, देखिए दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम?

क्रिकेटआईपीएल इतिहास में दूसरी बार?, सभी 10 टीम के कप्तान भारतीय, देखिए पूरी सूची?

क्रिकेटBCCI's Cricketer of the Year awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को व्यक्तिगत श्रेणी के सर्वोच्च सम्मान से नवाज़ा गया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!