लाइव न्यूज़ :

Singapore Open 2024: अप्रत्याशित हार, दुनिया की नंबर एक पुरुष जोड़ी सिंगापुर ओपन से बाहर, 47 मिनट संघर्ष और 20-22 18-21 से हार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2024 11:07 IST

Singapore Open 2024: भारतीय जोड़ी हालांकि विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर काबिज जोड़ी के खिलाफ 47 मिनट के संघर्ष में 20-22 18-21 से हार गयी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय खिलाड़ियों को भी निराशा का सामना करना पड़ा।पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय अपना अभियान शुरू करेंगे।थाईलैंड की पोर्नपिचा चोइकेवोंग से 7-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Singapore Open 2024: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की नंबर एक पुरुष जोड़ी को मंगलवार को यहां सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के शुरुआती दौर में डेनमार्क के डेनियल लुंडगार्ड और मैड्स वेस्टरगार्ड के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक सात्विक और चिराग की जोड़ी ने इस महीने की शुरुआत में थाईलैंड ओपन सुपर 500 का खिताब जीता था। भारतीय जोड़ी हालांकि विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर काबिज जोड़ी के खिलाफ 47 मिनट के संघर्ष में 20-22 18-21 से हार गयी।

इस सुपर 750 स्तर के टूर्नामेंट के पहले दौर में इस जोड़ी के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ियों को भी निराशा का सामना करना पड़ा। आकर्षी कश्यप और प्रियांशु राजावत भी अपने अपने वर्ग में पहले दौर की बाधा को पार करने में विफल रहे। महिला एकल रैंकिंग में 41वें स्थान पर काबिज आकर्षी को थाईलैंड की पोर्नपिचा चोइकेवोंग से 7-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

जबकि पुरुष एकल में 42वीं रैंकिंग के खिलाड़ी राजावत ने हांगकांग के ली चेउक यियू से करीबी मुकाबले में  21-23, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। रुतुपर्णा पांडा और स्वेतापर्णा पांडा की महिला युगल जोड़ी भी चीनी ताइपे की चांग चिंग हुई और यांग चिंग तुन से 12-21, 21-12, 13-21 से हार गयी।

असित सूर्या और अमृता प्रमथेश भी मिश्रित युगल में हांगकांग के ली चून हेई रेजिनाल्ड और एनजी त्ज याउ से 8-21, 17-21 से हार गए। पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय जैसे शीर्ष भारतीय शटलर बुधवार को अपना अभियान शुरू करेंगे।

टॅग्स :Badminton Association of Indiaचिराग शेट्टीथाईलैंडThailand
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

विश्वVIDEO: थाईलैंड के स्कूल में बंदूकधारी ने की फायरिंग, टीचरों और स्टूडेंट्स को बनाया बंधक, कई घायल

कारोबार24, 25 और 26 जनवरी को छुट्टी?, उदयपुर, शिमला जयपुर, जिम कॉर्बेट, गंगटोक और मसूरी और कश्मीर पहुंचे पर्यटक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!