लाइव न्यूज़ :

सिंधू और श्रीकांत विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:19 IST

Open in App

हुएलवा (स्पेन), 16 दिसंबर गत चैंपियन पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत ने गुरुवार को यहां अपने प्री क्वार्टर फाइनल एकल मुकाबलों में सीधे गेम में जीत के साथ बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

दुनिया की सातवें नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने 10वें नंबर की थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 48 मिनट चले प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 21-14 21-18 से हराया।

छठी वरीय सिंधू की पोर्नपावी के खिलाफ आठ मैचों में यह पांचवीं जीत है जबकि तीन बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

सिंधू ने इसके साथ ही पोर्नपावी के खिलाफ मौजूदा सत्र में दो हार का बदला भी चुकता कर लिया। इस महीने की शुरुआत में पोर्नपावी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के ग्रुप मैच में सिंधू को हराने से पहले मार्च में आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में भी उन्हें शिकस्त दी थी।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीनी ताइपे की ताइ चू यिंग से भिड़ेंगी जिन्होंने स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर को 21-10 19-21 21-11 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

पुरुष एकल में 12वें वरीय श्रीकांत ने चीन के गैर वरीय गुआंग झू ल्यू को 21-10, 21-15 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

भारतीय जोड़ियों को हालांकि महिला और पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा।

अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी को जोंगकोलफान कितिथराकुल और रविंदर प्राजोंगजाई की थाईलैंड की जोड़ी के खिलाफ 13-21 15-21 से हार झेलनी पड़ी।

सात्विकसाईराज रंकीरंड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी पुरुष युगल में ओंग यु सिन और तियो ई यी की मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ 20-22 21-18 15-21 की शिकस्त के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

सिंधू ने अच्छी शुरुआत करते हुए जल्द ही 5-1 की बढ़त बनाई लेकिन पोर्नपावी ने स्कोर 4-5 कर दिया। सिंधू ने इसके बाद बेहतर खेल दिखाते हुए स्कोर 15-10 और फिर 19-11 करके आसानी से पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन सिंधू ने अच्छी शुरुआत करते हुए 3-0 की बढ़त बनाई और ब्रेक तक 11-6 से आगे थी। इसके बाद कई लंबी रैली देखने को मिली जिसमें थाईलैंड की खिलाड़ी ने कई अंक बनाए।

सिंधू 16-10 से आगे थी लेकिन पोर्नपावी ने वापसी करते हुए स्कोर 18-19 कर दिया। सिंधू ने लंबी रैली के बाद अंक जुटाकर स्कोर 20-18 किया और फिर अगला अंक जीतकर गेम और मैच अपने नाम किया।

पहले दौर में बाई हासिल करने वाली सिंधू ने मंगलवार को दूसरे दौर में स्लोवाकिया की मार्टिना रेपिस्का को 21-7 21-9 से हराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!