लाइव न्यूज़ :

आईपीएल के अंत में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल होगा शुभमन: हसी

By भाषा | Updated: April 25, 2021 12:31 IST

Open in App

मुंबई, 25 अप्रैल खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल का समर्थन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के टीम मेंटर डेविड हसी ने कहा कि यह सलामी बल्लेबाज स्तरीय खिलाड़ी है जो इंडियन प्रीमियर लीग के अंत में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल होगा।

इक्कीस साल के शुभमन का इस सत्र में बल्ला नहीं चला है और वह पांच मैचों में 80 रन ही बना पाए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाइट राइडर्स की छह विकेट की हार के बाद हसी ने कहा, ‘‘वह स्टार खिलाड़ी है, उसने आस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। वह अपने काम को लेकर काफी ईमानदार है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि फॉर्म आती जाती है लेकिन आपका स्तर स्थाई होता है।’’

हसी ने कहा, ‘‘वह स्तरीय खिलाड़ी है, मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह। मेरी बात ध्यान रखना, टूर्नामेंट के अंत में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल होगा। वह स्तरीय खिलाड़ी है।’’

टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करने वाले नाइट राइडर्स को शनिवार को सत्र की लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा और टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है।

यह पूछने पर कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन को अब तक मौका क्यों नहीं मिला है तो हसी ने कहा कि टीम प्रबंधन बैठकर रणनीति तैयार करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘लॉकी फर्ग्युसन अपनी गेंदबाजी के शीर्ष पर है, वह स्तरीय गेंदबाज है और न्यूजीलैंड के लिए उसने शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले साल यूएई में भी उसने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। वह अगले मैचों में चयन के लिए दावेदारी पेश करेगा। मैच से पहले हम सभी तरह की रणनीति पर गौर करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!